वायरल

Dog Enjoys Rain: बारिश का लुत्फ उठाते कुत्ते का मजेदार वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर बारिश का आनंद ले रहे लोगों की तस्वीरों और वीडियो की भरमार है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक बारिश का लुत्फ उठाते कुत्ते का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है. बारिश की मस्ती में चूर होकर कुत्ता पानी में लोटपोट करता है और मानसून का लुत्फ उठाता है.

Dog Enjoys Rain: बारिश का लुत्फ उठाते कुत्ते का मजेदार वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख आपके चेहरे पर भी आ जाएगी मुस्कान (Watch Viral Video)
बारिश का लुत्फ उठाता कुत्ता (Photo Credits: Twitter)

Dog Enjoys Rain: मानसून 2020 (Monsoon 2020) के दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश (Heavy Rainfall) हो रही है. लगातार हो रही बरसात से एक ओर जहां आम जन-जीवन खासा प्रभावित हुआ है तो वहीं झमाझम बारिश का लोग तुत्फ उठाते हुए भी नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी बारिश का आनंद (Enjoying Rain) ले रहे लोगों की तस्वीरों और वीडियो की भरमार है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर बारिश का लुत्फ उठाते एक कुत्ते का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video of Dog Enjoying Rain) हो रहा है. यह वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है.ह्यूमर एंड एनिमल्स (Humor And Animals) नामक ट्विटर अकाउंट द्वारा बारिश का आनंद ले रहे एक कुत्ते (Dog) का अविश्वसीनय और मनमोहक वीडियो शेयर किया गया है.

इस वीडियो में सबसे अच्छी चीज तो यह है कि बारिश को देखकर कुत्ता बेहद उत्साहित नजर आ रहा है. वह बैकग्राउंड में चल रहे जीन केली के प्रसिद्ध गाने सिंगिन इन द रेन में बारिश का आनंद ले रहा है. इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है- जिंदगी से प्यार करने वाले इस कुत्ते को देखना मेरे लिए सबसे ज्यादा खुशी की बात है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: International Dog Day 2020: कुत्ते क्यों होते हैं इंसानों के सबसे अच्छे दोस्त, इन वजहों को जानकर आप भी इस जानवर को पालना चाहेंगे

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता सड़क पर बह रहे बारिश के पानी में बैठा नजर आ रहा है. जैसे पानी फोर्स से उसकी तरफ आता है, उसका उत्साह भी उतना ही अधिक बढ़ जाता है. झमाझम बारिश के बीच वो पानी में कूता है और इधर-उधर झूमते हुए बारिश का आनंद लेता है. बारिश की मस्ती में चूर होकर कुत्ता पानी में लोटपोट करता है और मानसून का लुत्फ उठाता है. इस वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स भी उस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं और उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लाने में भी यह वीडियो कामयाब रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2020 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).