खतरनाक सांप ने फन फैलाकर किया अटैक, बिल्ली मौसी ने ऐसे सिखाया नागराज को सबक (Watch Viral Video)
एक खतरनाक रेटल स्नेक अपने फन फैलाकर बिल्ली पर हमला करता है, लेकिन उससे घबराने के बजाय बिल्ली मौसी भी उसका डटकर सामना करती है. दोनों की इस लड़ाई के दौरान बिल्ली मौसी नागराज के फन को दबोच लेती है और उसे करारा सबक सिखाती है.
Cat vs Snake Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर सांप (Snake) और बिल्ली (Cat) की लड़ाई का एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक खतरनाक रेटल स्नेक अपने फन फैलाकर बिल्ली पर हमला करती है, लेकिन उससे घबराने के बजाय बिल्ली मौसी भी उसका डटकर सामना करती है. दोनों की इस लड़ाई के दौरान बिल्ली मौसी नागराज के फन को दबोच लेती है और उसे करारा सबक सिखाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से सांप के हमले से बिल्ली को गुस्सा आ जाता है और वो नागराज को दबोच लेती है. देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे बिल्ली ने सांप को मौत के घाट उतार दिया है. आखिर में वो सांप को दबोचकर उसे घसीटती हुई ले जाती है. यह भी पढ़ें: फन फैलाकर बिल्ली पर हमला करने के लिए लपका खतरनाक सांप, अगले ही पल वहां से भागने पर हुआ मजबूर (Watch Viral Video)
बिल्ली मौसी ने किया नागराज का काम तमाम
Rattlesnake vs. Bobcat pic.twitter.com/s4kCUdIGxq
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) May 15, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2024 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

