वायरल

Viral Video: ऐसे नाचो जैसे कोई देख नहीं रहा... मस्ती में झूमते नन्हे भालू का मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

जंगल की दुनिया से एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा भालू मस्ती में चूर होकर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है. झूमते हुए भालू की क्यूटनेस को देखकर लोग अपना दिल हार रहे हैं.

Viral Video: ऐसे नाचो जैसे कोई देख नहीं रहा... मस्ती में झूमते नन्हे भालू का मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
मस्ती में झूमता नन्हा भालू (Photo Credits: X)

Baby Bear Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिनमें कई वीडियो शिकार से जुड़े होते हैं और शिकारी जानवरों की बेरहमी देखकर दिल दहल उठता है, जबकि कई वीडियो इतने एंटरटेनिंग भी होते हैं, जिन्हें देखकर सारा स्ट्रेस दूर हो जाता है और चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. खासकर, नन्हे जानवरों की अटखेलियों से जुड़े वीडियो दिन को खुशनुमा बना देते हैं. इसी कड़ी में जंगल की दुनिया से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक नन्हा भालू (Baby Bear) मस्ती में चूर होकर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है. झूमते हुए भालू की क्यूटनेस को देखकर लोग अपना दिल हार रहे हैं.

इस वीडियो को @Yoda4ever नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- ऐसे नाचो जैसे कोई देख नहीं रहा... आज शुक्रवार है... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 445.5k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: सड़क पर अतरंगी अंदाज में चलता दिखा भालू, उसकी हरकतें देख आप नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी (Watch Viral Video)

जंगल में मस्ती में झूमता दिखा नन्हा भालू

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में एक नन्हा भालू मस्ती में झूम रहा है. वो उछल-कूद करते हुए खुशी से झूम रहा है और इस दौरान उसकी अटखेलियां देखते ही बन रही है. उसकी क्यूटनेस और अटखेलियों को देख लोग जानवर पर अपना दिल हार रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).