वायरल

पक्षी पर चढ़ा डांस का फीवर! इंसानों के बीच झूम-झूम कर लगा नाचने, Viral Video देख दिल हार जाएंगे आप

एक पक्षी का दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पक्षी पर डांस का ऐसा फीवर चढ़ जाता है कि वो इंसानों बीच झूम-झूमकर डांस करने लगता है.

पक्षी पर चढ़ा डांस का फीवर! इंसानों के बीच झूम-झूम कर लगा नाचने, Viral Video देख दिल हार जाएंगे आप
लोगों के बीच डांस करता पक्षी (Photo Credits: X)

Bird Dance Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया (Social Media) पर क्या वायरल (Viral Video) हो जाए, इसके बारे में कुछ भी कह पाना काफी मुश्किल है. आए दिन सोशल मीडिया पर लोगों के डांस से जुड़े वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर काफी अच्छा भी लगता है. इंसानों के अलावा पक्षियों (Birds) से जुड़े कई दिलचस्प वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं, जिनमें उनकी शरारतें और अटखेलियां देखकर दिल खुश हो जाता है. इसी कड़ी में एक पक्षी का दिल जीतने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पक्षी पर डांस (Bird Dance) का ऐसा फीवर चढ़ जाता है कि वो इंसानों बीच झूम-झूमकर डांस करने लगता है.

इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- एक पक्षी इंसानों के बीच बेतहाशा नाचता हुआ पाया गया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: मॉडल की तरह इठलाकर सड़क पार करते दिखे दो पक्षी, उनके अंदाज पर आप भी हो जाएंगे फिदा (Watch Viral Video)

सड़क पर झूम-झूमकर डांस करता पक्षी

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर कुछ बच्चे डांस कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग वहां से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं. इन सबके बीच मौजूद एक पक्षी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. पक्षी को देखकर ऐसा लगता है जैसे कि उस पर डांस का बुखार चढ़ गया है, क्योंकि वो इंसानों के बीच मस्त होकर झूम-झूमकर डांस करता नजर आ रहा है और पक्षी का यह अंदाज लोगों के दिलों को जीत रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2024 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).