हाथी को देखकर हुई शिकारी बाघ की हालत खराब, झाड़ियों में छुपने पर हुआ मजबूर (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें गुस्साए हाथियों को देखकर शिकारी बाघ की हालत इस कदर खराब हो जाती है कि उनसे बचने के लिए टाइगर झाड़ियों में छुपने तक को मजबूर हो जाता है.
Viral Video: जंगल में रहने वाले जानवरों में बाघ, तेंदुआ, शेर, चीता जैसे शिकारी जानवरों से दूसरे जानवर खौफजदा रहते हैं, लेकिन हाथी (Elephant) जंगल की इस दुनिया में अपना एक अलग वर्चस्व रखते हैं. शांतिप्रिय हाथी अपने परिवार के साथ सुकून से रहना पसंद करते हैं, लेकिन अगर उन्हें गुस्सा आ जाए तो उनके गुस्से के आगे ताकतवर जानवर भी जैसे भीगी बिल्ली बन जाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो (Viral Video) देखने को मिल रहा है, जिसमें गुस्साए हाथियों को देखकर शिकारी बाघ की हालत इस कदर खराब हो जाती है कि उनसे बचने के लिए टाइगर (Tiger) झाड़ियों में छुपने तक को मजबूर हो जाता है. नजारा देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.
इस वीडियो को wildtrails.in नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- जिस तरह से बाघ ने घास पर रहने की कोशिश की, वह अपने पैर पगडंडी पर रखना नहीं चाहता, जबकि दूसरे ने लिखा है- आदर... यह भी पढ़ें: ताड़ोबा राष्ट्रीय उद्यान में जब हुआ बाघ और भालू का आमना-सामना, फिर जो हुआ... देखें Viral Video
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघ शिकार की तलाश में जंगल में टहल रहा है, लेकिन तभी उसे हाथियों के आने की आहट सुनाई देती है और वो हाथियों के आने से पहले ही दौड़कर झाड़ियों में छुप जाता है. गुस्सैल हाथियों को देखकर बाघ की हालत खराब हो जाती है, इसलिए वो झाड़ियों में छुप जाता है. जैसे ही हाथी वहां से दूसरी तरफ चले जाते हैं, वैसे ही बाघ झाड़ियों से बाहर निकल आता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2024 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

