मृत प्रियजनों से संचार! VR तकनीक के जरिए मां को अपनी मृत बेटी से मिलाने का पुराना वीडियो वायरल, भावुक हुए लोग (Watch Viral Video)
ट्विटर पर फिर से सामने आए एक पुराने वीडियो में एक मां को अपनी मृत छोटी बेटी के साथ फिर से मिलते हुए दिखाया गया है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भावुक नजर आ रहे हैं.
- Read in
- हिंदी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) और वर्चुअल रियलिटी (Virtual Reality) यानी वीआर (VR) की ताकत के जरिए लोग अपने खोए हुए परिवार और दोस्तों से मिल सकते हैं. वीआर के माध्यम से उपयोगकर्ता वर्चुअल रियलिटी परिवेश (Virtual Reality Surroundings) में मृतकों के 3डी मॉडल (3D models) देख सकते हैं. ट्विटर पर फिर से सामने आए एक पुराने वीडियो में एक मां को अपनी मृत छोटी बेटी के साथ फिर से मिलते हुए दिखाया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो कोरिया (Korea) के मुन्हवा ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (Munhwa Broadcasting Corporation) ने पीड़ित परिवारों के लिए अपने मृत प्रियजनों से मिलने के लिए एक वीआर वातावरण बनाया है. ट्विटर पर साझा की गई वायरल क्लिप को 95k से अधिक बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भावुक नजर आ रहे हैं.
देखें वीडियो-
Testing of VR technology allowing you to meet deceased family/friends.🥹 Not sure I could do this!! 😭 Or would it bring some closure to people? ***WARNING this video might upset *** pic.twitter.com/FEh2SvvUip
— H0W_THlNGS_W0RK (@wowinteresting8) November 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2022 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

