वायरल

Video: कॉमेडियन गौरव कपूर ने इंस्टाग्राम पर अजब-गजब 'सुशी मेनू' का क्लिप किया शेयर, वीडियो देख लोटपोट हुए नेटीजंस

कॉमेडियन गौरव कपूर ने हाल ही में सुशी के "स्टेकहोल्डर्स और प्रेमियों" के लिए अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक विशेष मैसेज शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने सुशी फिश का एक मेन्यू वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सुनकर लोग लोटपोट हो रहे हैं. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि इस जापानी डिश का इंडियन वर्जन कैसा होगा....

Video: कॉमेडियन गौरव कपूर ने इंस्टाग्राम पर अजब-गजब 'सुशी मेनू' का क्लिप किया शेयर, वीडियो देख लोटपोट हुए नेटीजंस
वायरल पोस्ट (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: कॉमेडियन गौरव कपूर ने हाल ही में सुशी के "स्टेकहोल्डर्स और प्रेमियों" के लिए अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक विशेष मैसेज शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने सुशी फिश का एक मेन्यू वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सुनकर लोग लोटपोट हो रहे हैं. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि इस जापानी डिश का इंडियन वर्जन कैसा होगा. अपने इस वीडियो में उन्होंने कहा,'पश्चिमी दिल्ली में अगर सुशी आ गई तो मेन्यू होगा, तंदूरी सुशी, मलाई सुशी, कुरकुरे सुशी, शाही सुशी, चाट मसाला सुशी, ”वीडियो के कैप्शन में लिखा दिल्ली में सुशी मेन्यू. यह भी पढ़ें: Blue Bottle Jellyfish: मुंबई के जुहू बीच पर दिखी ब्लू बॉटल जेलीफिश, विशेषज्ञों ने जहरीली समुद्री प्रजातियों से दूर रहने की दी हिदायत

क्लिप में उन्होंने कहा कैसे सुशी दिल्ली में भोजन प्रेमियों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रही है. इसके बाद वह प्रफुल्लित करते हुए कहते हैं, "दुनिया में जितने भी सुशी के स्टेकहोल्डर हैं और स्पेशलिस्ट हैं, उनसे हाथ जोड़ के अनुरोध है की, तुम्हारे सुशी को विकासपुरी आने से रोक लेना. यह सुशी के हितधारकों और पारखी लोगों से मेरा अनुरोध है कि डीश बनने से रोकें.'"बाकी वीडियो में सुशी के उन इंडियन वर्जन की कल्पना की है, करता है जो लोग भविष्य में दिल्ली के लोकल रेस्तरां के मेनू में देख सकते हैं. वीडियो में उदाहरण के लिए मोमोज की भी बात करते हैं.

देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gaurav Kapoor (@gauravkpoor)

पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो को 1.1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और संख्या लगातार बढ़ रही है. वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है, और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. उन्होंने आगे का आगे चलकर "चाप सुशी और न्यूट्रेला सुशी "सुशी पकौड़े, सुशी, वेज सुशी, चिली शेज़वान सुशी, सुशी मेथी मटर मलाई, सुशी मंचूरियन भी आगे मिलेगी. वीडियो को अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई लोगों द्वारा फिर से साझा किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2021 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).