चीन: सांप का डर दिखाकर महिला के साथ किया रेप, फिर हुई मौत
दरअसल, चीनी व्यक्ति को एक महिला काफी पसंद आई और उसने संबंध बनाने की योजना बनाई. डेली मेल की खबर के अनुसार पहले उस शख्स ने महिला को होटल के कमरे में बुलाया. वो पहले ही 3 जहरीले सांप होटल के कमरे में ला चूका था
भारत के पडोसी देश चीन से अजीबोगरीब घटना सामने आई हैं. वहां एक शख्स ने महिला का रेप करने के लिए सांप का इस्तेमाल किया मगर बाद में सांप के डंसने की वजह से उसकी मौत होगई. दरअसल, चीनी व्यक्ति को एक महिला काफी पसंद आई और उसने संबंध बनाने की योजना बनाई. डेली मेल की खबर के अनुसार पहले उस शख्स ने महिला को होटल के कमरे में बुलाया. वो पहले ही 3 जहरीले सांप होटल के कमरे में ला चूका था.
जैसे ही महिला कमरे में पहुंची तो उसने सांप का डर दिखाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. उसने महिला के साथ बलात्कार किया और बाथरूम में नहाने चला गया. नहाते समय एक सांप ने उसे डस लिया. इसके बाद बजाय डॉक्टर के पास जाने के वह सो गया. धीरे-धीरे जहर उसके शरीर में फैल गया और उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़े: 8 साल तक इस इस लड़की ने ली नन बनने की ट्रेनिंग, फिर बन गई पोर्न स्टार, जानें वजह
इस बीच मौका के फायदा उठाकर महिला होटल के कमरे से भाग गई. उसने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लेने जब होटल के कमरे में पहुंची तो उन्होंने देखा की उसकी मौत हो गई है. पुलिस को कमरे में दो सांप भी मिले जिन्हें रेस्क्यू कर लिया गया. तीसरा सांप कहां गया उस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2018 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

