बच्चों ने पेश की इंसानियत की जीती जागती मिसाल, मसीहा बनकर बचाई बेजुबान कुत्ते की जान (Watch Viral Video)
बच्चों ने बचाई कुत्ते की जान (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर मानवता का उदाहरण पेश करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देख कर बाकी इंसानों को प्रेरणा मिलती है. इस बीच सोशल मीडिया पर दो बच्चों का एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो बच्चे (Children) बहती पानी के पास फंसे एक बेजुबान कुत्ते (Dog) की मदद के लिए मसीहा बनकर पहुंचते हैं और उस बेजुबान जानवर की जान बचाते हैं. इस वीडियो को @Zee24Kalak नाम के ट्विटर एकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इंसानियत जिंदा है और इसकी जीती जागती मिसाल हैं ये बच्चे... इस वीडियो को न सिर्फ बार-बार देखा जा रहा है, बल्कि लोग उन बच्चों की जमकर सराहना भी कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: पानी के तेज बहाव में डूबने लगा कुत्ता, बचने के लिए मारे हाथ-पैर, तभी मसीहा बनकर पहुंचा शख्स (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-