वायरल

पानी के तेज बहाव में डूबने लगा कुत्ता, बचने के लिए मारे हाथ-पैर, तभी मसीहा बनकर पहुंचा शख्स (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता पानी के तेज बहाव में बहने लगता है. तभी वहां एक शख्स पहुंचता है और कुत्ते की जान बचाता है.

पानी के तेज बहाव में डूबने लगा कुत्ता, बचने के लिए मारे हाथ-पैर, तभी मसीहा बनकर पहुंचा शख्स (Watch Viral Video)
शख्स ने कुत्ते की बचाई जान (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: तेजी बारिश (Rain) के चलते आने वाली बाढ़ अपने साथ तबाही लेकर आती है, जिसका खामियाजा इंसानों के साथ-साथ जानवरों (Animals) को भी भगुतना पड़ता है. बाढ़ के पानी में कई जानवर भी बह जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता (Dog) पानी के तेज बहाव में बहने लगता है. हालांकि अपनी जान बचाने के लिए कुत्ता अपने हाथ-पैर मारता है, लेकिन जब वो हार मान जाता है तभी एक शख्स मसीहा बनकर उसके पास पहुंचता है और उसकी जान बचा लेता है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज बहाव से निकलकर कुत्ता एक ऊंचे स्थान पर पहुंच जाता है, लेकिन उसकी परेशानियां कम नहीं होती हैं. अचानक एक शख्स वहां पहुंचता है और वो एक रस्सी के सहारे उसे ऊपर खींचने की कोशिश करता है. शख्स को देखकर कुत्ता भी छलांग लगाता है और शख्स उसे ऊपर खींच लेता है, इस तरह से उसकी जान बच जाती है. यह भी पढ़ें: Dog Saves Friend From Drowning: कुत्ते ने अपने दोस्त को तेज बहाव के पानी में डूबने से बचाया, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2023 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).