Emotional Video: अपनी बीमार दादी से मिलकर बच्चे की आंखों से छलक पड़े आंसू, भावुक करने वाला वीडियो हुआ वायरल
दादी से मिलकर रोने लगा बच्चा (Photo Credits: Instagram)

Emotional Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक भावुक करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बच्चा कई दिनों बाद अपनी बीमार दादी से मिलकर रोने लगता है. वो जैसे ही अपनी बीमार दादी के करीब पहुंचता है, उन्हें देखकर मासूम की आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं. अपने पोते को रोते देख दादी उसके सिर को सहलाते हुए उसे चुप कराने की कोशिश करती है. दिल छू लेने वाले इस वीडियो को गुड मूवमेंट नाम के पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है...मैंने तुम्हें याद किया!

बताया जा रहा है कि महिला कैंसर से जूझ रही है और वो कई दिनों तक अपने पोते को नहीं देख पाई. ऐसे में जब बच्चे का पिता उसे दादी के पास लेकर पहुंचा तो बच्चा भावुक हो गया और अपनी दादी को देखकर रोने लगा. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- कितना प्यारा लम्हा कैप्चर किया है. जबकि दूसरे ने लिखा है- वे एक-दूसरे को शिद्दत से हग करना चाहते हैं, दोनों कितने प्यारे हैं. यह भी पढ़ें: Students Suspended For Reels Video: अस्पताल में बॉलीवुड गाने पर रील बनाना पड़ा भारी! 38 छात्र-छात्राएं मेडिकल कॉलेज से निलंबित

देखें वीडियो-