Chhattisgarh: दुर्ग में गणतंत्र दिवस पर पोल पर चढ़ा छात्र, फंस गए तिरंगे को अपनी जान जोखिम में डालकर सुलझाया (Watch Viral Video)

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ध्वजारोहण के समय तिरंगा पोल में फंस गया. एक छात्र ने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए ऊंचे खंभे पर चढ़कर झंडे को सुलझाया, जिसके बाद तिरंगा शान से फहराया गया.

दुर्ग में गणतंत्र दिवस पर पोल पर चढ़ा छात्र (Photo Credits: X/mrcrazy945_)

Viral Video: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग (Durg) जिले से गणतंत्र दिवस (Republic Day)के अवसर पर एक प्रेरणादायक और साहसपूर्ण वीडियो सामने आया है. जिले के एक सरकारी स्कूल (Government School) में आयोजित गणतंत्र दिवस 2026 समारोह के दौरान जब फहराते समय राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' पोल में फंस गया, तो एक छात्र ने अपनी सूझबूझ और फुर्ती से समारोह की गरिमा बचा ली. छात्र के इस निस्वार्थ कार्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग खूब सराहना कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Heart Attack: एमपी के ग्वालियर में कार चालक के लिए 'देवदूत' बना पेट्रोल पंप कर्मचारी अरमान खान, हार्ट अटैक के बाद CPR देकर बचाई जान

जब बीच समारोह में अटक गया तिरंगा

जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर में ध्वजारोहण की रस्म चल रही थी. मुख्य अतिथि और शिक्षक डोरी खींच रहे थे, लेकिन तकनीकी खराबी या गांठ के कारण तिरंगा ऊपर जाकर फंस गया और पूरी तरह खुल नहीं पाया. कई प्रयासों के बाद भी जब झंडा नहीं सुलझा, तो वहां मौजूद लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई. समारोह में देरी होती देख एक स्कूली छात्र ने मोर्चा संभालने का फैसला किया.

दुर्ग में एक छात्र झंडे के खंभे पर चढ़कर फंसे हुए तिरंगे ठीक करता आया नजर

Aviabiletebi

छात्र ने दिखाया अदम्य साहस

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र बिना किसी डर के ऊंचे और चिकने धातु के पोल (ध्वज स्तंभ) पर चढ़ने लगा. देखते ही देखते वह पोल के सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया. वहां पहुँचकर उसने अपने हाथों से फंसे हुए तिरंगे को सुलझाया. जैसे ही झंडा मुक्त हुआ, वह हवा में शान से लहराने लगा. छात्र की इस बहादुरी ने वहां मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया.

अधिकारियों ने दी शाबासी

छात्र के नीचे उतरते ही स्कूल प्रशासन और मौके पर मौजूद स्थानीय अधिकारियों ने उसे खड़े होकर सम्मान (Standing Ovation) दिया. अधिकारियों ने छात्र की त्वरित सोच और देशभक्ति के जज्बे की सराहना करते हुए उसे तुरंत सम्मानित भी किया.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि छात्र ने यह कदम न उठाया होता, तो तिरंगा फहराने में काफी समय लग सकता था और समारोह के उत्साह में खलल पड़ता. छात्र की इस दिलेरी ने न केवल कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया, बल्कि गणतंत्र दिवस के महत्व को और अधिक गौरवान्वित कर दिया.

Share Now

\