फॉरेस्ट रेंजर के साथ सोता हुआ नजर आया चीता का परिवार, Viral Video देख उड़ जाएंगे आपके होश
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चीता का पूरा परिवार एक वन रेंजर के साथ सोता हुआ नजर आ रहा है, यह नजारा लोगों के होश उड़ा रहा है.
Viral Video: जंगल के खूंखार जानवरों (Animals) में शुमार चीता (Cheetah) अपने शिकार करने के अंदाज और तूफानी रफ्तार के लिए जाना जाता है. यह दूसरे जानवरों को पल भर में अपना शिकार बना लेता है, इसलिए जानवर तो जानवर इंसान भी इस जानवर से कोसों दूर रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी इंसान के साथ चीता की ऐसी दोस्ती देखी है जो साथ में सोते हों? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें चीता का पूरा परिवार (Cheetah Family) एक वन रेंजर (Forest Ranger) के साथ सोता हुआ नजर आ रहा है, यह नजारा लोगों के होश उड़ा रहा है. इस वीडियो को @Enezator नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- फॉरेस्ट रेंजर के साथ चीता परिवार सोता है.
शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 7.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- बहुत खूब!! यह बहुत अद्भुत है, जबकि दूसरे ने लिखा है- अविश्वसनीय. यह साहस और आत्मविश्वास का अगला स्तर है. वह चीता परिवार की कितनी अच्छी देखभाल कर रहा होगा. यह भी पढ़ें: Viral Video: इंसान और खूंखार जानवर में दोस्ती, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर को प्यार से गले लगाता दिखा चीता
देखें वीडियो-
A cheetah family sleeping with a forest ranger pic.twitter.com/d72YxwT7Vh
— Enezator (@Enezator) September 21, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फॉरेस्ट रेंजर सो रहा है और उसके बगल में तीन चीता सोते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ देर में उनमें से एक चीता उठता है वन रेंजर के बगल में जाकर लेट जाता है. फॉरेस्ट रेंजर भी चीता को अपने बगल में पकड़ कर आराम से सो जाता है. फॉरेस्ट रेंजर और चीता परिवार की एकता देखकर ऐसा लगता है कि वो एक ही परिवार के लोग हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2023 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

