वायरल

Chandramukhi Chautala Asking About Binod: चंद्रमुखी चौटाला ने भी पूछा 'बिनोद' के बारे में, देखें F.I.R. सीरियल का यह मजेदार वायरल वीडियो

वीडियो में चंद्रमुखी चौटाला Binod के बारे में पूछ रही हैं. वह कहती हैं, "ये बिनोद यार, बिनोद, इस्सा कच्चा चिट्ठा निकल्वाओ, जरा चौकी मैं बुलाओ हम दर्शन करेंगे बिनोद के." चंद्रमुखी चौटाला के FIR शो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Chandramukhi Chautala Asking About Binod: चंद्रमुखी चौटाला ने भी पूछा 'बिनोद' के बारे में, देखें F.I.R. सीरियल का यह मजेदार वायरल वीडियो
चंद्रमुखी चौटाला ने भी पूछा 'बिनोद' के बारे में (Photo Credit: Twitter)

सोशल मीडिया पर इन दिनों #Binod ट्रेंड कर रहा है. सोशल मीडिया पर हर तरफ #Binod को लेकर तरह-तरह के मीम्स वायरल हो रहै हैं. निश्चित रूप से आप ने भी सर्च किया होगा कि आखिर यह #Binod क्यों ट्रेंड कर रहा है. दरअसल, Youtube Channel Slay Point ने एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसके प्रेजेंटर अभ्युदय और गौतमी ने भारतीय यूट्यूब चैनल्स के कमेंट देखने की बात कही.

इसके बाद उन्होंने अपने चैनल में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसका टाइटल था Why Indian Comments Section is Garbage (BINOD). दोनों ने इस वीडियो पर आए अजीबो-गरीब कमेंट्स को पढ़ना शुरू कर दिया. इसमें से एक कमेंट था Binod, जिसे Binod Tharu नाम के यूजर ने पोस्ट किया था. इसके बाद उन्होंने नोटिस किया कि उनके कमेंट सेक्शन में कई जगह Binod लिखा गया है. सोशल मीडिया पर हर जगह Binod छाया हुआ है.

लेकिन अब इस "Binod" को लेकर चंद्रमुखी चौटाला (Chandramukhi Chautala) का एक वीडियो वायरल हो रहा है और यह और भी अधिक मजेदार है. वीडियो में चंद्रमुखी चौटाला Binod के बारे में पूछ रही हैं. वह कहती हैं, "ये बिनोद यार, बिनोद, इसका कच्चा चिट्ठा निकल्वाओ, जरा चौकी मैं बुलाओ हम दर्शन करेंगे बिनोद के." चंद्रमुखी चौटाला के FIR शो का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

यहां देखें चंद्रमुखी चौटाला का वायरल वीडियो

इन दिनों यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. जिसमें चंद्रमुखी चौटाला भी बिनोद को देखना चाहती हैं. जिसे शो में "लिफ्टमैन" कहा जा रहा है. जब से Binod ट्रेंड कर रहा है हर कोई बिनोद के बारे में सर्च कर रहा है. हम में से बहुत से लोग सोच रहे हैं कि वास्तव में यह लड़का कौन है! कविता कौशिक जिन्होंने आइकॉनिक चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया था उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो को शेयर किया है.

Youtube Channel Slay Point का वीडियो 

#Binod को लेकर मजेदार मीम्स और चुटकुले वायरल हो रहे हैं. नेटिजन्स इस पर फनी मीम्स पोस्ट कर रहे हैं. इसी का चैलेंज लेते हुए Paytm ने भी अपना नाम ट्विटर पर बदलकर Binod रख लिया. आप भी सोशल मीडिया पर #Binod सर्च करें तो मजेदार मीम्स देखें.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).