बिहार का बुर्ज खलीफा! 6 फीट की जमीन पर बने इस 5 मंजिला घर को देखकर उड़ जाएंगे आपके होश (Watch Viral Video)
आपने कभी बिहार के बुर्ज खलीफा के बारे में सुना है. अगर नहीं सुना है तो अब आप बिहार के इस बुर्ज खलीफा को देख भी लीजिए. महज 6 फीट की जमीन पर बनी इस पांच मंजिला इमारत को देखकर यकीनन आपके भी होश उड़ जाएंगे.
Burj Khalifa of Bihar: दुबई (Dubai) का बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करता है, जिसे देखने के लिए विश्व के कोने-कोने से लोग आते हैं. बुर्ज खलीफ न सिर्फ दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है, बल्कि यह इंजीनियरिंग और वास्तु शिल्प का एक अद्भुत नमूना है. दुबई के बुर्ज खलीफा के बारे में तो आपने सुना ही होगा या फिर उसका दीदार भी किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी बिहार के बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa of Bihar) के बारे में सुना है. अगर नहीं सुना है तो अब आप बिहार (Bihar) के इस बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) को देख भी लीजिए. महज 6 फीट की जमीन पर बनी इस पांच मंजिला इमारत को देखकर यकीनन आपके भी होश उड़ जाएंगे.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर candymanvlog नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और इसे लाइक भी किया है. बिहार का यह बुर्ज खलीफा मुजफ्फरपुर में है, जो मुख्य सड़क पर ही है. 6 फीट की जमीन पर बने इस पांच मंजिला मकान देखने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं. कुछ लोग इस मकान को एफिल टॉवर भी कहते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: घोंसला बनाने के लिए पत्तियों को इकट्ठा करता दिखा पक्षी, वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
मुख्य सड़क पर बने इस अनोखे मकान के भीतर सारी सुविधाएं मौजूद हैं. इसमें किचन, बाथरूम, बेडरूम से लेकर हर चीज मौजूद है. वीडियो में देखा जा सकता है कि मकान दो हिस्सों में बना हुआ है, जिसके एक हिस्से में सीढियां बनी हैं, जबकि दूसरे हिस्से में मकान बना हुआ है. बताया जाता है कि इस मकान के मालिक ने इंजीनियर से मिलकर इसका नक्शा 2012 में पास कराया था, फिर तीन साल में यह बनकर तैयार हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2024 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

