Viral Video: घोंसला बनाने के लिए पत्तियों को इकट्ठा करता दिखा पक्षी, वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन
सोशल मीडिया पर एक पक्षी का दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पक्षी अपना घोंसला बनाने के लिए पत्तियों को इकट्ठा करता हुआ नजर आ रहा है.
Bird Viral Video: रहने के लिए जिस तरह से इंसानों को घर (House) की जरूरत होती है, उसी तरह से पशु-पक्षियों को भी अपने आवास की आवश्यकता होती है. जैसे इंसान अपने रहने के लिए घर बनाते हैं, वैसे ही पशु-पक्षी भी अपने लिए घर बनाते हैं. जंगली जानवर (Animals) जंगल में अपने रहने का इंतजाम करते हैं तो वहीं आसमान में उड़ने वाले पक्षी पेड़ों की ऊंचाई पर अपना घोंसला (Nest) बनाते हैं. पक्षी पत्तियों (Leaves) और घास को इकट्ठा करके अपने परिवार के लिए घोंसला बनाते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक पक्षी (Bird) का दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पक्षी अपना घोंसला बनाने के लिए पत्तियों को इकट्ठा करता हुआ नजर आ रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: अपनी मादा साथी को प्रभावित करने के लिए पंख खोलकर डांस करने लगा पक्षी, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
इस मनमोहक वीडियो को @Yoda4ever नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- पक्षी घोंसले के लिए कुछ पत्तियां इकट्ठा कर रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 289k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: अपने अंडों को बचाने के लिए चलते ट्रैक्टर के सामने पंख फैलाकर खड़ी हो गई चिड़िया, देखें दिल जीतने वाला Viral Video
देखें वीडियो-
Bird collecting some leaves for a nest..🐦🪹 pic.twitter.com/FwLnIckovz
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) January 26, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स की हथेली पर पक्षी दिखाई दे रहा है, जो सामने मौजूद वृक्ष से अपनी चोंच की मदद से पत्तियां तोड़ता है. पत्तियों को तोड़कर वो अपने पंखों में फंसाकर इकट्ठा करता है. एक-एक कर वो कई पत्तियों को तोड़ता है और अपनी पंखों में उन्हें इकट्ठा करने लगता है, ताकि वो एक घोंसला बना सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2024 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

