वायरल

Bronx Sex Assault: शख्स ने महिला के गले में बेल्ट लपेटकर उसे घसीटा, न्यूयॉर्क स्ट्रीट पर उसके साथ किया रेप, परेशान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति को एक महिला का पीछा करते हुए उसके गले में बेल्ट लपेटकर घसीटने के बाद उसका यौन उत्पीड़न करते हुए देखा गया.

Bronx Sex Assault: शख्स ने महिला के गले में बेल्ट लपेटकर उसे घसीटा, न्यूयॉर्क स्ट्रीट पर उसके साथ किया रेप, परेशान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
ब्रोक्स यौन उत्पीड़न (Photo Credits: X)

Bronx Sex Assault: न्यूयॉर्क (New York) के ब्रोंक्स (Bronx) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति को एक महिला का पीछा करते हुए उसके गले में बेल्ट लपेटकर घसीटने के बाद उसका यौन उत्पीड़न (Sex Assault) करते हुए देखा गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 1 मई को स्थानीय समयानुसार सुबह 3 बजे मेलरोज के करीब ईस्ट 152वीं स्ट्रीट और थर्ड एवेन्यू के पास हुई. परेशान करने वाले वीडियो में एक शख्स अपने चेहरे को ढके हुए एक 45 वर्षीय महिला के पीछे चलता हुआ दिखाई दे रहा है. घटना के एक भयावह मोड़ में महिला का पीछा करते समय शख्स ने एक बेल्ट निकाली और पीछे से महिला की गर्दन पर लपेटकर उसे घसीटते हुए ले कार के पीछे ले गया. कथित तौर पर पीड़िता के साथ उस वक्त दुष्कर्म किया गया, जब वह बेहोश थी. यह भी पढ़ें: Sex Assault: टोरंटो में एक शख्स ने महिला बनकर दो पुरुषों को सेक्स के लिए बरगलाया, मिली 28 महीने जेल की सजा

ब्रोक्स यौन उत्पीड़न

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).