वायरल

Viral Video: अपनी विदाई से पहले फूट-फूट कर रोती दिखी दुल्हन, वीडियो देखकर इमोशनल हो जाएंगे आप

शादी के बाद दुल्हन की विदाई से जुड़ा एक इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विदाई से पहले दुल्हन फूट-फूट कर रोती हुई नजर आ रही है.

Viral Video: अपनी विदाई से पहले फूट-फूट कर रोती दिखी दुल्हन, वीडियो देखकर इमोशनल हो जाएंगे आप
विदाई के दौरान रोती दुल्हन (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: शादी (Wedding) का लम्हा हर दूल्हा-दुल्हन के लिए बेहद खास होता है, जो दो परिवारों में खुशियां लेकर आता है. दूल्हा बैंडबाजे के साथ धूमधाम से अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर आता है, लेकिन शादी के बाद जब दुल्हन की विदाई होती है तो वो काफी मार्मिक क्षण होता है. दुल्हन (Bride) की विदाई के दौरान दुल्हन के साथ-साथ उसके माता-पिता और परिवार वालों के आंसू थमने के नाम नहीं लेते हैं. यह लम्हा इतना इमोशनल (Emotional) होता है कि न चाहते हुए भी आंखें भर ही आती हैं. इस बीच शादी के बाद विदाई से जुड़ा एक इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विदाई से पहले दुल्हन (Bride) फूट-फूट कर रोती हुई नजर आ रही है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bhavikajoshi._ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे. इस दिल छू लेने वाले वीडियो को अब तक 4 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- यह वीडियो देखकर मेरी आंखें नम हो गईं, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- मैं सोच भी नहीं सकता कि यह आपके लिए कितना मुश्किल रहा होगा. यह भी पढ़ें: Bride Dance Video: अपनी शादी में बिंदास होकर दुल्हन ने लगाए ठुमके, डांस मूव्स देखकर लोगों के उड़े होश

विदाई से पहले फूट-फूट कर रोती दिखी दुल्हन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhavika Joshi Dani (@bhavikajoshi._)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन अपनी विदाई से पहले देहली पूजा करती हुई दिखाई दे रही है. वो इस पूजा की रस्में निभाते हुए पूजा पूरी करती है, लेकिन इस दौरान उसकी आंखों से आंसू छलकते हुए दिखाई देते हैं. दुल्हन को फूट-फूट कर रोते हुए देखकर उसके माता-पिता और परिवार वाले भी गले लगकर रोने लगते हैं. विदाई का यह मार्मिक क्षण लोगों को इमोशनल कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).