मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक दुल्हन ने नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया. बारात वापस लौटा दी गई क्योंकि दूल्हा और उसके दोस्त शराब के नशे में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे. जब दुल्हन को इस बात की जानकारी हुई तो उसने निकाह में बैठने से मना कर दिया. पुलिस ने दुल्हन के परिवार को पूरी मदद का आश्वासन दिया है. हालांकि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. 7 नवंबर को कंचन मैरिज गार्डन में मुस्कान शेख का निकाह था. इंदौर से दानिश शेख गाजे-बाजे के साथ बरात लाया था. लेकिन इस दौरान दूल्हा समेत बाराती नशे में टुन थे. जब ये बात दुल्हन को पता चली तो उसने निकाह से साफ इंकार कर दिया.
देखें वीडियो:
Bride refuses to marry drunk groom in Madhya Pradesh pic.twitter.com/2wLBtMwmrO
— The Times Of India (@timesofindia) November 11, 2021













QuickLY