वायरल

Viral Video: व्हीलचेयर पर बैठे दिव्यांग दूल्हे के साथ दुल्हन ने लिए सात फेरे, दिल जीतने वाला वीडियो हुआ वायरल

शादी से जुड़ा एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. वीडियो में दुल्हन एक ऐसे दूल्हे के साथ फेरे लेती दिख रहा है जो दिव्यांग है और व्हीलचेयर पर बैठा हुआ है.

Viral Video: व्हीलचेयर पर बैठे दिव्यांग दूल्हे के साथ दुल्हन ने लिए सात फेरे, दिल जीतने वाला वीडियो हुआ वायरल
दिव्यांग दूल्हे के साथ दुल्हन ने लिए सात फेरे (Photo Credits: X)

Wedding viral Video: शादियों के मौसम (Wedding Season) में सोशल मीडिया (Social Media) पर दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) और शादी के रीति-रिवाजों से जुड़े तमाम तरह के वीडियो आए दिन वायरल (Viral Video) हो रहे हैं. कोई बैलगाड़ी पर बारात निकालकर वाहवाही लूट रहा है तो कोई अपनी विदाई पर दहाड़ मारकर रोने को लेकर चर्चा में है. नाच-गाने से लेकर बारात और विदाई तक के कई वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. इस बीच शादी से जुड़ा एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. वीडियो में दुल्हन एक ऐसे दूल्हे के साथ फेरे लेती दिख रही है जो दिव्यांग है और व्हीलचेयर पर बैठा हुआ है. इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन भी दिए हैं.

इस वीडियो को एक्स पर @ChapraZila नाम अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- एक विवाह ऐसा भी, भगवान आप दोनों को हमेशा खुश रखें. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 69.4k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- यही तो प्यार की खूबसूरती है, जबकि दूसरे ने लिखा है- अब तक का सबसे सुंदर वीडियो... यह भी पढ़ें: विदाई के वक्त परिवार वालों के सामने जोर-जोर से रोने लगी दुल्हन, Viral Video देख कुछ ने उड़ाया मजाक तो कुछ हुए इमोशनल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की व्हीलचेयर पर बैठे दिव्यांग दूल्हे के साथ सात फेरे ले रही है. इस दौरान दोनों के परिवार वाले आसपास खड़े हैं और दोनों को अपना आशीर्वाद दे रहे हैं. दूल्हा व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे ही दुल्हन के साथ फेरे लेता है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ ने पूछा है कि क्या लड़का सरकारी नौकरी वाला है?

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2023 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).