विदाई के वक्त परिवार वालों के सामने जोर-जोर से रोने लगी दुल्हन, Viral Video देख कुछ ने उड़ाया मजाक तो कुछ हुए इमोशनल
सोशल मीडिया पर विदाई से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपनी विदाई के दौरान दुल्हन दहाड़े मारकर जोर-जोर से रोने लगती है. इस वीडियो को देखने के बाद जहां कई लोग दुल्हन की हंसी उड़ा रहे हैं तो वहीं कई लोग उसकी भावनाओं को समझते हुए इमोशनल भी हो रहे हैं.
Bride Viral Video: इन दिनों शादियों का सीजन (Wedding Season) चल रहा है और कई विवाह योग्य जोड़े शादी के बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं. भारतीय शादियों (Indian Wedding) में लोगों की विभिन्न परंपराएं और रीति-रिवाज देखने को मिलते हैं. इंटरनेट पर भी बारात, वरमाला, मेहंदी, संगीत, फेरे और विदाई वाले शादियों से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल (Viral Video) हो रहे हैं. शादी के बाद दुल्हन अपने मायके को छोड़कर पति के साथ ससुराल जाती है और ऐसे में अपने परिवार वालों से बिछड़ने के गम में उनका रोना स्वाभाविक है. सोशल मीडिया (Social Media) पर विदाई से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपनी विदाई के दौरान दुल्हन दहाड़े मारकर जोर-जोर से रोने लगती है. इस वीडियो को देखने के बाद जहां कई लोग दुल्हन की हंसी उड़ा रहे हैं तो वहीं कई लोग उसकी भावनाओं को समझते हुए इमोशनल भी हो रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- चले जा पागल ऐसे रो रही है, जैसे फांसी लगाने जा रही है, जबकि एक यूजर ने उसके समर्थन में लिखा है- एक संस्कारी लड़की ही ऐसे रो सकती है. एक तरफ जहां कई लोग दुल्हन का मजाक उड़ा रहे हैं तो वहीं कई लोग उसका समर्थन भी कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Wedding With Four Brides: दूल्हे ने चार दुल्हनों से एक ही मंडप में की शादी, इंटरनेट पर वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बाद दुल्हन को परिवार वाले विदाई दे रहे हैं, लेकिन दुल्हन अपने घरवालों से बिछड़ने पर दहाड़ मारकर जोर-जोर से रोने लगती है. दुल्हन बच्चों की तरह मम्मी-मम्मी कहकर रोती है तो वहीं आगे बढ़ने के बाद वो पिता के पैरों पर गिरकर जोर-जोर से रोने लगती है. उसे रोते देख उसके पिता भी रोने लगते हैं. किसी तरह से उसे उठाकर आगे ले जाया जाता है तो वो अपने चाचा के गले लग कर खूब रोती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2023 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

