चोर ने बुजुर्ग महिला से पैसे लेने से किया इंकार, माथे पर किया Kiss और कहा नहीं चाहिए पैसे; वीडियो वायरल
बता दें कि यह मामला ब्राजील से सामने आया है. खबरों की मानें तो मंगलवार को उत्तर-पूर्वी शहर अमारेंटे में दो चोर अचानक एक मेडिकल स्टोर में घुस गए. इसके बाद वहां मौजूद लोगों से चोर ने लूटपाट की. लेकिन स्टोर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला जब उन्हें पैसे देने लगी तो चोर ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया और बल्कि महिला का सम्मान करते हुए उनके माथे को चूमा और वहां से फरार हो गए.
आज के इस दौर में चोरी की कई घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होते रहते है. जिसे लेकर खूब चर्चा होती है. ताजा मामले में एक चोर का ऐसा ही वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. इस चोर की दरियादिली की सभी तारीफ कर रहे है. इस पुरे मसले का वीडियो 16 अक्टूबर 2019 को यूट्यूब पर शेयर किया गया है. इस घटना के दौरान चोर द्वारा की गयी दरियादिली ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
बता दें कि यह मामला ब्राजील का है. खबरों की मानें तो मंगलवार को उत्तर-पूर्वी शहर अमारेंटे में दो चोर अचानक एक मेडिकल स्टोर में घुस गए. इसके बाद वहां मौजूद लोगों से चोर ने लूटपाट की. लेकिन स्टोर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला जब उन्हें पैसे देने लगी तो चोर ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया और बल्कि महिला का सम्मान करते हुए उनके माथे को चूमा और वहां से फरार हो गए. यह भी पढ़े-ब्रिटेन: ब्लेनहेम पैलेस से चोरी हुआ करोड़ों का Golden Toilet, अमेरिका के नाम से दुनिया भर में मशहूर था यह सोने का शौचालय
यह पूरी घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गयी. इस वीडियो को नीचे क्लिक कर देखें-
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों ही चोरों ने हेलमेट पहन रखा है. इसके साथ ही मेडिकल स्टोर में दाखिल होते ही चोर पैसे की डिमांड कर रहे है. इस दौरान एक चोर बुजुर्ग महिला से बातचीत कर रहा है. जबकि दूसरा चोर कैश काउंटर से पैसे निकाल रहा है.
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दोनों चोर भागने से पहले करीब 240 डॉलर यानि लगभग 17 हजार रुपए लुट कर ले गए. चोर की इस दरियादिली की सभी जमकर तारीफ कर रहे हैं. क्योंकि कई ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है जिसमे बुजुर्ग महिलाओं के साथ लूटपाट की जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2019 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

