रेल की पटरी पर लेट गया लड़का, उसके ऊपर से निकल गई तेज रफ्तार ट्रेन, Viral Video देख लोग बोले- ‘ये सिर्फ बिहार वाले ही कर सकते हैं…’
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का रेल की पटरी पर लेट जाता है और उसके ऊपर से तेज रफ्तार ट्रेन गुजर जाती है. इस वीडियो को देख लोगों का कहना है कि ये सिर्फ बिहार वाले ही कर सकते हैं.
Reel Making Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में अधिकांश लोगों पर रील बनाने की धुन इस कदर सवार होती दिखाई देती है कि वो इसके लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं. अपनी जान को जोखिम में डालकर वीडियो बनाने के लिए कई लोग खतरनाक स्टंट करते हैं. कोई चलती ट्रेन में स्टंट करता है तो कोई बाइक पर, स्टंट (Stunt) से जुड़े ऐसे कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़का रेल की पटरी पर लेट जाता है और उसके ऊपर से तेज रफ्तार ट्रेन गुजर जाती है. इस वीडियो को देख लोगों का कहना है कि ये सिर्फ बिहार वाले ही कर सकते हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @r__k__chauhan__ji नाम के अकाउंट से शेयर किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ऐसे लोग बच जाते हैं तो कसम से बहुत दुख होता है, जबकि दूसरे ने लिखा है- आज यमराज छुट्टी पर था क्या. वहीं तीसरे ने लिखा है- वीडियो ऐसा बनाओ कि कोई कॉपी करने के लिए भी यमराज से परमिशन मांगे. यह भी पढ़ें: VIDEO: रेलवे ट्रैक पर लेटा था शख्स, ऊपर से गुजर गई ट्रेन; रील बनाने के लिए किया खतरनाक स्टंट
रील बनाने के लिए रेल की पटरी पर लेटा लड़का
View this post on Instagram
इस वीडियो में एक लड़के का लापरवाह अंदाज देखने को मिल रहा है. लड़का ट्रेन को आते देख पटरी पर लेट जाता है और अपने दोस्त को वीडियो बनाने के लिए कहता है. लड़का जैसे ही पटरी पर लेटता है, एक तेज रफ्तार ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाती है. ट्रेन के जाने के बाद लड़का फिर से उठता है और स्वैग में कैमरे की तरफ ऐसे देखता है, जैसे कि उसने एक बहुत बड़ा काम कर दिखाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2024 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

