लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में लड़के ने कर ली खुद से अपनी बेइज्जती, Funny Video देख हंसी से लोटपोट हो जाएंगे आप
कई लड़के लड़कियों पर अपना इंप्रेशन दिखाने की कोशिश में ऐसी चीज़े कर बैठते हैं कि अपनी बेइज्जती खुद से ही कर बैठते हैं. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक बहुत ही मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़का, लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश में स्वैग दिखाने की कोशिश करता है, लेकिन उसका स्वैग उसी पर भारी पड़ जाता है और लड़की के सामने ही उसकी बेइज्जती हो जाती है.
Funny Viral Video: आजकल अधिकांश युवाओं पर स्वैग (Swag) दिखाने का क्रेज बढ़ता ही जा रही है और कई बार स्वैग दिखाने के चक्कर में वो ऐसा कुछ कर जाते हैं कि बाद में उन्हें पछताना पड़ता है. खासकर, कई लड़के-लड़कियों पर अपना इंप्रेशन (Impression) दिखाने की कोशिश में ऐसी चीज़े कर बैठते हैं कि अपनी बेइज्जती खुद से ही कर बैठते हैं. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक बहुत ही मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Funny Viral Video) हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़का, लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश में स्वैग दिखाने की कोशिश करता है, लेकिन उसका स्वैग उसी पर भारी पड़ जाता है और लड़की के सामने ही उसकी बेइज्जती हो जाती है.
स्वैग दिखाते समय जब सच्चाई सामने आती है तो लड़के के होश ही उड़ जाते हैं, फिर वो शर्म के मारे अपना सिर झुकाकर साइड में खड़ा हो जाता है. इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग हंसी से लोटपोट हो रहे हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 37,006 लाइक्स मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Girl Dance Viral Video: काचा बादाम पर बच्ची किया धमाकेदार डांस, आप भी बार-बार देखना चाहेंगे ये वीडियो
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का सड़क के किनारे खड़ी लड़की पर अपना इंप्रेशन जमाने के लिए उसके सामने पहुंचता है. सड़क पर खड़ी लड़की यहां वहां टहल रही होती है, उसे ऐसा करते देख लग रहा है कि वो किसी का इंतजार कर रही है. उसके पास पहुंचा लड़का पास में खड़ी एक बाइक पर कूदकर बैठ जाता है. लड़का जताने की कोशिश करता है जैसे कि यह बाइक उसी की है, तभी वहां एक व्यक्ति आता है और वो उसे बाइक से हटा देता है, जिसके बाद सड़क पर खड़ी लड़की उस शख्स के साथ बाइक पर बैठकर निकल जाती है. यह सब देखते ही लड़का शर्म से पानी-पानी हो जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2022 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

