जब दो खतरनाक सांपों में हुई खूनी जंग, कोबरा और रैट स्नेक की जबरदस्त लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
सांपों की लड़ाई वाले वीडियो भी देखने में काफी रोमांचक होते है और एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है. यूट्यूब पर शेयर किया गया यह वीडियो किंग कोबरा और रैट स्नेक की लड़ाई से जुड़ा है, जिसमें दोनों खतरनाक सांपों के बीच खूनी जंग होती दिखाई दे रही है.
Snake vs Snake Viral Video: इंटरनेट पर अक्सर वाइल्ड लाइफ (Wildlife) से जुड़े दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखना अधिकांश लोग पसंद करते हैं. वायरल होने वाले वीडियोज में कई इतने रोमांचक होते हैं कि हम उसे बार-बार देखते हैं. बात करें सांपों (Snakes) की तो दुनिया भर में उनकी कई प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें कई घातक और जहरीले होते हैं. वहीं सांपों की लड़ाई (Snakes Fight) वाले वीडियो भी देखने में काफी रोमांचक होते है और एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है. यूट्यूब पर शेयर किया गया यह वीडियो किंग कोबरा (King Cobra) और रैट स्नेक (Rat Snake) की लड़ाई से जुड़ा है, जिसमें दोनों खतरनाक सांपों के बीच खूनी जंग होती दिखाई दे रही है.
इस हैरान करने वाले वीडियो को यूट्यूब पर National Geographic ने शेयर किया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 14,705,009 व्यूज मिल चुके हैं. यह वीडियो किसी जंगल में शूट किया गया है, जहां एक जहरीले किंग कोबरा का सामना दूसरे खतरनाक रैट स्नेक से होता है. यह भी पढ़ें: Shocking Video: जब शिकार करने के बजाय खुद को ही निगलने लगा खतरनाक सांप, इसके बाद जो हुआ… वायरल वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान
देखें वीडियो-
करीब 2 मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रैट स्नेक को अपने सामने देखकर किंग कोबरा लड़ाई के मूड में आ जाता है. जब दोनों सांपों का सामना होता है तो कुछ देर तक दोनों एक-दूसरे को देखते हैं, तभी रैट स्नेक पीछे हटने लगता है, लेकिन किंग कोबरा उस पर हमला कर देता है. वो सांप को बीच से अपने मुंह में दबोच लेता है और कुछ ही सेकेंड में उसकी जान लेकर छोड़ देता है. रैट स्नेक का शिकार करने के बाद किंग कोबरा उसे निगल जाता है. इस खौफनाक मंजर को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2021 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

