Shocking Video: जब शिकार करने के बजाय खुद को ही निगलने लगा खतरनाक सांप, इसके बाद जो हुआ… वायरल वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान
एक खतरनाक सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप शिकार करने के बजाय खुद को ही निगलने की कोशिश करता दिख रहा है. हालांकि पहली नजर में इस वीडियो को देखकर यकीन करना काफी मुश्किल है कि आखिर एक सांप कैसे खुद को खा सकता है.
Snake Swallows Itself Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों की विशेषता वाले वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो जब भी आते हैं, देखते ही देखते वो वायरल हो जाते हैं. इसी कड़ी में एक खतरनाक सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप (Snake) शिकार करने के बजाय खुद को ही निगलने की कोशिश करता दिख रहा है. हालांकि पहली नजर में इस वीडियो को देखकर यकीन करना काफी मुश्किल है कि आखिर एक सांप कैसे खुद को खा सकता है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर snake._.world नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है और लोग इसे देखकर काफी हैरान नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है- ओह सांप खुद को खा रहा है, मुझे वीडियो बनाने के लिए अपना फोन लेने दो. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- बहुत बेहूदा. यह भी पढ़ें: Python & Frog Viral Video: विशालकाय अजगर बैठकर नन्हे मेंढक ने की सवारी, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि इसे किसी स्नेक हाउस में फिल्माया गया है. वीडियो में एक स्नेक कैचर ने विशालकाय सांप को पकड़ रखा है और देखते ही देखते यह सांप खुद को निगलने लगता है. वो अपनी बॉडी के बीच वाले हिस्से को अपने मुंह से दबोच लेता है और धीरे-धीरे खुद को निगलने की कोशिश करने लगता है. हालांकि सांप खुद को निगलने में कामयाब नहीं हो पाता है और यहीं पर वीडियो खत्म हो जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2021 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

