वायरल

Bizarre Wedding! कजाकिस्तान में शख्स ने अपनी Sex Doll गर्लफ्रेंड से की शादी, देखें इस असमान्य कपल की X-Rated तस्वीरें और वीडियो

कजाकिस्तान में एक व्यक्ति ने अपनी सेक्स डॉल के लिए अपने प्यार को अगले स्तर पर ले जाने के लिए उससे शादी कर ली. इस विचित्र शादी से असामान्य कपल के पहले डांस का वीडियो ऑनलाइन शेयर किया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस असामान्य कपल की एक्स-रेटेड तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.

Bizarre Wedding! कजाकिस्तान में शख्स ने अपनी Sex Doll गर्लफ्रेंड से की शादी, देखें इस असमान्य कपल की X-Rated तस्वीरें और वीडियो
शख्स ने की सेक्स डॉल से शादी (Photo Credits: Video grab)

Bizarre Wedding! कजाकिस्तान (Kazakhstan) में एक व्यक्ति ने अपनी सेक्स डॉल (Sex Doll) के लिए अपने प्यार को अगले स्तर पर ले जाने के लिए उससे शादी कर ली. यूरी टोलोको (Yurii Tolochko) नाम के बॉडी बिल्डर ने दिसंबर 2019 में मार्गो (Margo) नाम की सेक्स डॉल को प्रपोज किया था, लेकिन कोविड-19 महामारी (COVID-19 Pandemic) के प्रकोप के कारण उनकी शादी की योजना को महीनो के लिए स्थगित करना पड़ा. आखिरकार अब यह असामान्य कपल शादी के बंधन में बंध गया है. इस विचित्र शादी (Bizarre Wedding) से असामान्य कपल के पहले डांस का वीडियो ऑनलाइन शेयर किया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, टोलोको हमेशा से अपने रिश्ते को लेकर ओपन रहे हैं और लगातार अपनी सेक्स डॉल गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं. इस असामान्य कपल की कई एक्स-रेटेड (X-Rated) तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन शेयर किए गए हैं.

Yurii Tolochko ने खुद को एक एथलीट, ब्लॉगर और सेक्सी पागल के रूप में वर्णित किया है. अपनी सेक्स डॉल मार्गो के साथ Tolochko की लव लाइफ को इंस्टाग्राम पर 40,000 से भी अधिक फॉलोअर्स द्वारा देखी गई है. Tolochko के अनुसार, मार्गो के भीतर एक कोमल आत्मा है और वह उससे बहुत प्यार करता है. आखिरकार उन्होंने अपने प्यार को शादी के मुकाम तक पहुंचाने का फैसला किया और अपनी सेक्स डॉल गर्लफ्रेंड से शादी रचा ली. इस असामान्य विवाह समारोह से सामने आए वीडियो में शख्स अपनी सेक्स डॉल गर्लफ्रेंड को अंगूठी पहनाता है, फिर दोनों एक-दूसरे को किस करते हैं और मेहमानों के सामने दोनों डांस करते हैं. इस वीडियो को एक दिन में 18,000 से भी अधिक बार देखा गया है.

देखें अनोखी शादी का वीडियो-

विंटर हॉलीडे की तस्वीरें-

कपल की वर्कआउट तस्वीरें-

असमान्य कपल का रोमांटिक वीडियो-

एक-दूसरे के प्यार में

एक्स-रेटेड ब्रेकफास्ट

गौरतलब है कि सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड मार्गो के लिए Tolochko का प्यार हमेशा देखने को मिलता है. शख्स का दावा है कि वह पहली बार एक नाइट क्लब में मार्गो से मिला था और उसने मार्गो को कुछ अवांछित ध्यान से बचाया था. इस असामान्य कपल की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती रहती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2020 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).