अपने साथी का दिल जीतने के लिए पक्षी ने किया खूबसूरत डांस, मनमोहक वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन (Watch Viral Video)
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खूबसूरत पक्षी पेड़ पर बैठा है, तभी एक दूसरा पक्षी उसके सामने आता है. यह पक्षी उसे रिझाने के लिए अपने पंखों को फैलाकर डांस करना शुरू कर देता है. पक्षी का यह डांस देखने में इतना खूबसूरत है को इसे देख न सिर्फ दूसरा पक्षी मोहित हो जाता है, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स की काफी प्रभावित नजर आए.
Viral Video: प्रकृति (Nature) और इसकी रचना बेहद खूबसूरत है, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रकृति की गोद में फुर्सत भरे लम्हों को जीना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है. हालांकि सोशल मीडिया पर कुदरत के करिश्मे की अद्भुत झलकियां जरूर देखने को मिल जाती है, जिससे दिल को सुकून मिलता है. इंटरनेट पर एक पक्षी (Bird) का वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखकर आप भी इसे कुदरत का करिश्मा ही कहेंगे. यह वीडियो इतना मनमोहक है कि इसे देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा. इस अद्भुत वीडियो को आईपीएस ऑफिसर रुपिन शर्मा (Rupin Sharma) ने शेयर किया है और इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- प्रकृति का अद्भुत सौंदर्य.
इस वीडियो को उन्होंने 30 जून को शेयर किया था, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि यह नजारा वाकई बेहद शानदार है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- यह सबसे अच्छी बात है, जो मैंने इस साल देखी है, अद्भुत… इसके अलावा अन्य यूजर्स ने अपने-अपने अंदाज में इस पक्षी के मनमोहक डांस की तारीफ की है. यह भी पढ़ें: रात के अंधेरे में उल्लू ने किया दो बाजों पर जबरदस्त अटैक, वायरल वीडियो देख हैरान हो जाएंगे आप (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
प्रकृति का अद्भुत सौंदर्य
Look at this one - Beautiful nature
इसे देखिये.... pic.twitter.com/chZmm9SPRC
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) June 30, 2021
करीब 30 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खूबसूरत पक्षी पेड़ पर बैठा है, तभी एक दूसरा पक्षी उसके सामने आता है. यह पक्षी उसे रिझाने के लिए अपने पंखों को फैलाकर डांस करना शुरू कर देता है. पक्षी का यह डांस देखने में इतना खूबसूरत है कि इसे देख न सिर्फ दूसरा पक्षी मोहित हो जाता है, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स की काफी प्रभावित नजर आए. बताया जा रहा है कि इस पक्षी का नाम Vogelkop Superb Bird है, जो अपने साथी का दिल जीतने के लिए इस तरह का खूबसूरत डांस करता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2021 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

