भारत-पाकिस्तानी Lesbian कपल बियांका और सायमा ने कैलीफोर्निया में धूमधास से रचाई शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

भारत-पाकिस्तान के बीच धारा 370 हटाए जाने के बाद जहां दोनों देशों के बीच तना-तानी का माहौल है. वहीं दोनों देशों के एक लेस्बियन कपल बियांका मायलीऔर सायमा ने अमेरिका के कैलीफोर्निया में शादी रचाई है. जो इस समय काफी सुर्खियों में हैं. इस कपल के शादी के खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही हैं.

बियांका मायली व सायमा (Photo Credits Bianca Instagram)

भारत-पाकिस्तान के बीच धारा 370 हटाए जाने के बाद जहां दोनों देशों के बीच तना-तानी का माहौल है. वहीं दोनों देशों की लेस्बियन कपल बियांका मायली (Bianca Maieli) और सायमा (Saima) ने अमेरिका के कैलीफोर्निया (California) में शादी रचाई है. जो इस समय काफी सुर्खियों में हैं. इस कपल के शादी के खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बियांका मायली जो कोलंबियाई-भारतीय ईसाई हैं. वहीं सायमा जो पाकिस्तान (Pakistan) की रहने वाली हैं दोनों एक दूसरे से शादी के बंधन में बंध गए हैं. खबरों के अनुसार बियांका मायली की मुलाकात सायमा से होने के बाद दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. जिसके बाद दोनों ने इस प्यार को शादी में बदलने का फैसला किया.

शादी के बाद बियांका मायली ने अपने इंस्टाग्राम पर सायमा के साथ तस्वीर शेयर की है. इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि बियांका ने बहुत ही सुंदर भारतीय परिधान के साथ हिन्दुस्तानी दुल्हन की तरह मोती की माला, मांग टीका और चूड़ियां पहनकर बहुत खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. यह भी पढ़े: समलैंगिकता: दुनिया के इन देशों में सेम सैक्स मैरिज को मिल चुकी है कानूनी मंजूरी

वहीं बियांका मायली इंस्टाग्राम पर एक और फोटो शेयर की गई है. इस फोटो में दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तानी नागरिक सायमा की बारात ढोल नगाड़ों के साथ निकल रही है. फोटो में सायमा और साथ लोग काफी खुश दिख रहें है. तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि सायमा ने गोल्डन  कढ़ाई वाली शेरवानी पहनी हैं.

 यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल हुई इन दो लड़कियों की लव स्टोरी, मोहब्बत में तोड़ी सरहदों की दिवार, देखें तस्वीरें

बियांका मायली और सायमा की शादी की तस्वीरें लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. इन तस्वीरों पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. काफी लोगों ने उन्हें शादी की मुबारकबाद भी दी है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Abhishek Sharma Hospitalised: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता, अभिषेक शर्मा की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\