टीचर ने अपनी 3 स्टूडेंट्स को बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज
एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार टीचर ने साल 2015 और 2016 में 13 से 17 साल की 3 लड़कियों के साथ ज्यादती की. अदालत में पेशी के दौरान महिला ने अपने पर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है. साथ ही उसने कहा कि वह पुलिस द्वारा दायर केस को चुनौती देगी.
पर्थ: गुरु शिष्य का रिश्ता सबसे पाक रिश्ता माना जाता है. कई लोग तो गुरु को भगवान का दर्जा भी देते हैं. मगर कलयुग में ये रिश्ता भी पवित्र नहीं बचा हैं. ऑस्ट्रेलिया में एक महिला टीचर पर अपनी तीन छात्राओं के साथ सेक्स करने का आरोप लगा है. इस महिला टीचर के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की रॉकिंगम मजिस्ट्रेट अदालत में केस चल रहा है.
एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार टीचर ने साल 2015 और 2016 में 13 से 17 साल की 3 लड़कियों के साथ ज्यादती की. अदालत में पेशी के दौरान महिला ने अपने पर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है. साथ ही उसने कहा कि वह पुलिस द्वारा दायर केस को चुनौती देगी.
वैसे इस केस से ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में सनसनी मच गई है. महिला की कोर्ट में अगली पेशी मार्च में होनी है. बता दें कि इससे पहले भी टीचर द्वारा स्टूडेंट्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने की खबरें आती रही हैं. कई बार तो फीमेल टीचर ने मेल स्टूडेंट से संबंध बनाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2019 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).