Viral Police Video: जैसे ही युवक ने दिखाई ट्रेन की टिकट, पुलिस के चेहरे पर आई मुस्कान, ऐसा क्या था टिकट में, देखिये वीडियो
रेलवे स्टेशन के आपने कई वीडियो देखें होंगे. जिसमें पुलिस और टीसी दिनभर यात्रियों की टिकट चेक करते है. लेकिन एक लड़का जब पुलिस को टिकट दिखाता है तो उस पुलिस कर्मचारी के चेहरे पर मुस्कान छा जाती है.
Viral Police Video : रेलवे स्टेशन के आपने कई वीडियो देखें होंगे. जिसमें पुलिस और टीसी दिनभर यात्रियों की टिकट चेक करते है. लेकिन एक लड़का जब पुलिस को टिकट दिखाता है तो उसके चेहरे पर मुस्कान छा जाती है. ये टिकट देखने के बाद पुलिस उस लड़के से हाथ भी मिलाता है और फोटो भी खिंचवाता है.
आप सोच रहे होंगे की आखिर लड़के ने रेलवे टिकट में ऐसा क्या लिखा था. तो चलिए हम आपको बताते है. इस वीडियो में आप देख सकते है की दो पुलिस अधिकारी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की टिकट चेक कर रहे है. इसके बाद वे दोनों बैठ जाते है. इसके बाद जब वे अपनी ड्यूटी ख़त्म होने के बाद लौट रहे होते है तो ये लड़का उनके पास टिकट लेकर पहुंचता है और एक पुलिसवाले को टिकट दिखाता है. इस टिकट को देखने के बाद उसके चिंताजनक चेहरे पर एक हलकी से मुस्कान छा जाती है. ये भी पढ़े :बुलडोजर पर सवार होकर दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, एकटक देखते रह गए लोग (Watch Viral Video)
देखें वीडियो :
View this post on Instagram
दरअसल लड़का एक स्केच आर्टिस्ट है और उसने पुलिस कर्मचारी का रेलवे टिकट पर स्केच बनाया होता है. जिसको देखने बाद पुलिस कर्मचारी खुश हो जाता है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर imaginelife_official के नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, पुलिस ने मुझसे टिकट पूछा और मैंने उनको आश्चर्यचकित कर दिया. इस वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा है,' आप जैसे लोगो का प्यार ही हमे और अच्छे से लोगो की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है वरना आजकल लोगों का जो व्यवहार है पुलिस के प्रति उसको देखकर तो दिल दुखी हो जाता है. कई लोग इसे केरल पुलिस बता रहे है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

