वायरल

Viral Video: मुंह में बिजली की तारें डालते ही पूरे शरीर में फैल गया करंट, इसके बाद जो हुआ... देखकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिजली की तारों को अपने मुंह में डालता है, जिससे करंट उसके शरीर में फैल जाता है. इसके बाद जो होता है, उस नजारे को देखकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक सकती है.

Viral Video: मुंह में बिजली की तारें डालते ही पूरे शरीर में फैल गया करंट, इसके बाद जो हुआ... देखकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
शख्स की बॉडी में फैला करंट (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: बिजली की नंगी तारों (Electric Wires) से खिलवाड़ करना जानलेवा साबित हो सकता, क्योंकि इससे करंट लगने के कारण किसी की भी जान जा सकती है. करंट लगने से घायल होने या किसी के मरने की खबरें भी आए दिन देखने और सुनने को मिलती रहती हैं, इसलिए बिजली संसाधनों का सावधानी से उपयोग करने की लोगों को सलाह दी जाती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिजली की तारों को अपने मुंह में डालता है, जिससे करंट उसके शरीर में फैल जाता है. इसके बाद जो होता है, उस नजारे को देखकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक सकती है.

इस वीडियो को Raju Mala नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो लोगों के होश उड़ा रहा है. इस नजारे को देखने के बाद लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- ऐसा मत करो ब्रो, जिंदगी से मजाक नहीं. वहीं दूसरे ने लिखा है- एक बार चप्पल निकाल कर देखो. यह भी पढ़ें: सड़क पार करते समय करंट की चपेट में आई बच्ची, राहगीर ने हिम्मत दिखाते हुए बचाई उसकी जान (Watch Viral Video)

मुंह में बिजली का तार डालते ही बॉडी में फैला करंट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raju Mala (@rajumala88)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नंगी बिजली की तारों को अपने मुंह में डालता है, जिससे उसके शरीर में करंट फैल जाता है. इसके बाद दूसरा शख्स टेस्टर से चेक करता है कि उसके शरीर में बिजली आ रही है या नहीं. टेस्टर लगाते ही लाइट जलने लगती है. वहीं अपने मुंह में तार डालने वाला शख्स आराम से खड़ा रहता है, जैसे ये तारें उसे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा रही हों. इस नजारे को देख लोग काफी हैरान हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2024 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).