April Super Pink Moon 2020 दिल्ली के इंडिया गेट पर कैमरे में हुआ कैद, साल के सबसे बड़े सुपर मून की देखें तस्वीरें
यह समय साल के सबसे बड़े और सबसे चमकदार मून का है! बताना चाहते है कि भारत के लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है क्योंकि अप्रैल सुपर पिंक मून 2020 को राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर आसमान में देखा गया है. वैसे मून वास्तव में गुलाबी नहीं है जैसा कि वैज्ञानिकों ने उल्लेख करते हुए बताया है कि यह गुलाबी नहीं है, लेकिन इस साल का सबसे बड़ा और चमकदार है.
- Read in
- English
भारत सहित पूरी दुनिया जहां कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही हैं वहीं आज समय साल के सबसे बड़े और सबसे चमकदार मून का है! बताना चाहते है कि भारत के लोगों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है क्योंकि अप्रैल सुपर पिंक मून 2020 (April Super Pink Moon 2020) को राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट (India Gate) पर आसमान में देखा गया है. वैसे मून वास्तव में गुलाबी नहीं है जैसा कि वैज्ञानिकों ने उल्लेख करते हुए बताया है, लेकिन यह मून इस साल का सबसे बड़ा और चमकदार है. इस सुपर मून को आप अपनी खिड़की से बाहर देख सकते हैं.
इसी कड़ी में यदि आपने इसे मिस कर दिया है तो हम आपको 7 अप्रैल 2020 के सुपर पिंक मून के शानदार दृश्य और तस्वीरों को दिखाना चाहते हैं जो राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट से सामने आई है. सुपरमून तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के बेहद करीब आता है और यह पूर्णिमा के दिन से मेल खाता है. यह भी पढ़े-Full Worm Supermoon: इस दिन दिखेगा साल का आखिरी सबसे बड़ा चांद, जानिए क्या है इसकी खासियत?
न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली के इंडिया गेट में आसमान में चमकते हुए सुपरमून की तस्वीरें ट्वीट की है. आप तस्वीर में देख सकते हैं कि यह मून पहले के मुकाबले कितना बड़ा है. इससे पहले शायद ही आपने इतना बड़ा देखा हो. इसके साथ ही यह कितना चमक भी रहा है. यह नजारा एकदम देखने लायक है.
ANI की ट्वीट में देखें तस्वीरें
Visuals of Super Pink Moon, which is the biggest and brightest full moon of the year 2020, from India Gate in Delhi. pic.twitter.com/J7ohas1kSy
— ANI (@ANI) April 7, 2020
पंजाब के लुधियाना के सुपर पिंक मून की देखें तस्वीरें-
Visuals of Super Pink Moon, which is the biggest and brightest full moon of the year 2020, from Ludhiana in Punjab. pic.twitter.com/ojHAkFlnnv
— ANI (@ANI) April 7, 2020
ज्ञात हो कि मौजूदा समय में चल रहे दहशत से बचने और चंद्रमा की सुंदरता की प्रशंसा करने का यह सबसे अच्छा तरीका है. आप अपनी खिड़की से बाहर आसमान में देखें और इनके बारें में सोचें आपको कुछ समय के लिए राहत जरूर मिलेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2020 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

