न्यूजीलैंड में मिला 19 मिलियन साल साल पुराना तोता, लंबाई औसत इंसान से आधी और वजन सात किलो

एक विशाल तोता जो लगभग 19 मिलियन साल पहले न्यूजीलैंड घूमता था, उसकी ऊंचाई 1 मीटर (3 फीट 3 इंच) थी यानी इंसानों की औसत ऊंचाई से आधे से अधिक और इसका वजन 7 किलो. एक नए अध्यन से पता चला है कि इस तोते के अवशेष न्यूजीलैंड के दक्षिणी ओटागो क्षेत्र के सेंट बाथंस के पास पाए गए.

प्रतीकात्मक तस्वीर, (फोटो क्रेडिट्स: YouTube)

एक विशाल तोता जो लगभग 19 मिलियन साल पहले न्यूजीलैंड घूमता था, उसकी ऊंचाई 1 मीटर (3 फीट 3 इंच) थी यानी इंसानों की औसत ऊंचाई से आधे से अधिक और इसका वजन 7 किलो. एक नए अध्यन से पता चला है कि इस तोते के अवशेष न्यूजीलैंड के दक्षिणी ओटागो क्षेत्र के सेंट बाथंस के पास पाए गए. इस रिसर्च ने लोगों को हैरान कर दिया है. तोते के इस आकार और वजन की वजह से अंदाजा लगाया जाता है कि ये तोता पक्षियों की तरह उड़ नहीं सकता था और मांसाहारी है. जीवविज्ञान पत्रिका में मंगलवार को इस पक्षी का एक अध्ययन प्रकाशित किया गया था. जिसमें लिखा था कि यह तोता 7 किलो अधिक वजन यानी सबसे बड़ा तोता काकोपो से दो गुना भारी होता.

इस तोते की उंचाई औसत अमेरिकी महिला की ऊंचाई का लगभग दो-तिहाई है और वर्तमान में न्यूजीलैंड में रहने वाले सबसे बड़े तोते के आकार का दोगुना है. पेलियोन्टोलॉजिस्ट पक्षी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते हैं क्योंकि उन्हें केवल पैर की हड्डियां मिली हैं. बताया गया कि खोज करने वालों ने इस तोते को हेराकल्स इनएक्सपेक्टाटस का नाम दिया है. नाम में उसका हर्कुलस जैसा विशाल होना और असंभावित तरीके से मिलना जुड़ा है.

यह भी पढ़ें: बिहार : मृत विदेशी पक्षी के शरीर से इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद, जांच में जुटी पुलिस

इस विशाल तोते के जीवाश्म की उम्र 190 लाख साल आंकी गई है. इस तोते का पाषाण जीवाश्म 2008 में ही मिल गया था. इतने बड़े जीवाश्म की वजह से वैज्ञानिकों को ये लगा था कि यह पक्षी चील रहा होगा. उन्हें ये बात समझने में काफी वक्त लगा कि इतने बड़े जीवाश्म वाला पक्षी तोता ही है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से दी पटखनी, सीरीज में किया 2-2 की बराबरी; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड