बिहार : मृत विदेशी पक्षी के शरीर से इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद, जांच में जुटी पुलिस
बिहार के वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक मृत विदेशी पक्षी बरामद किया है, जिसके शरीर में कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगा हुआ है...
हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक मृत विदेशी पक्षी बरामद किया है, जिसके शरीर में कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगा हुआ है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. महनार के थाना प्रभारी उदय शंकर ने शुक्रवार को बताया, "हसनपुर गांव में गुरुवार को स्थानीय पक्षियों ने बाहर से आए एक पक्षी को मार डाला.
मृत पक्षी के गिरते ही उसे देखने ग्रामीण जब नजदीक पहुंचे तो उसके शरीर में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (चिप) लगी दिखी. पैर में पीतल का एक टैग भी लगा था. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी." उन्होंने बताया कि पुलिस ने पक्षी के शव को बरामद कर उसे वन विभाग को सौंप दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: बिहार: पटना में एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी, 124 यात्री बाल-बाल बचे
उन्होंने हालांकि संभावना जताते हुए कहा कि कई मौकों पर वैज्ञानिकों द्वारा पक्षी के विषय में पूरी जानकारी, उनके आने-जाने की जानकारी के लिए भी उनके शरीर पर खास तरीके के डिवाइस लगाए जाते हैं. थाना प्रभारी ने कहा कि डिवाइस की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2019 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

