Viral Video: पेट्रोल पंप पर बोतल में दे रहा था कर्मचारी एक को पेट्रोल, पीछे से अचानक महिला ने चढ़ा दी स्कूटी, देखें आगे क्या हुआ
कुछ लोग एक्सीडेंट के शिकार होते है और कुछ लोग अपनी बेवकूफी के कारण एक्सीडेंट करते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसको देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.
Viral Video: कुछ लोग एक्सीडेंट के शिकार होते है और कुछ लोग अपनी बेवकूफी के कारण एक्सीडेंट करते है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसको देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे. वीडियो में आप देख सकते है की एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी एक लड़के को बोतल में पेट्रोल दे रहा है, इतने में पीछे से एक महिला स्कूटी चलाते हुए नही, बल्कि धकेलते हुए आती है और सीधे आकर लड़के को टक्कर मार देती है.
जिसके कारण लड़का पेट्रोल पंप की दूसरी तरफ जाकर लुढक जाता है. हालांकि इस एक्सीडेंट को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है की इसमें किसी को भी चोटें नहीं आई है. इस वीडियो को देखकर समझ आता है की महिला शायद पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर आई हुई थी, लेकिन नीचे उतरने के बाद गाड़ी उसने बंद नहीं की और गाड़ी को धकेलते हुए उसके हाथ से एक्सीलेरेटर बढ़ गया और ये हादसा हो गया. इस घटना में साफ़ तौर पर महिला की लापरवाही देखी जा सकती है. ये भी पढ़े:Viral Video: रील के लिए कुछ भी! बिना हेलमेट के युवती चला रही है बुलेट, बस के सामने कर रही है स्टंट, पुणे का वीडियो वायरल
पेट्रोल पंप पर महिला ने मारी लड़के को टक्कर
View this post on Instagram
सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर doaba_x08 नाम के हैंडल से इस विडियो को शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 25 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. तो वही इस वीडियो पर 1 मिलियन व्यूज आएं है.
इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा,' गलती पेट्रोल पंप की है. दुसरे ने लिखा ,' बोतल में पेट्रोल भरवाओगे तो स्कूटी जोर से पड़ेगी ही. तीसरे ने लिखा ,'पेट्रोल पंप गलत जगह है यार.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2024 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

