वायरल

Viral Video: नन्ही सी तितली के साथ खेलते Puppy का मनमोहक वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख बन जाएगा आपका दिन

वायरल हो रहे वीडियो में एक नन्हा डॉग तितली के साथ खेलता दिख रहा है. इस क्यूट वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि यह इंटरनेट पर वायरल हो रही सबसे प्यारी चीजों में से एक है. इस वीडियो को सबसे पहले सोशल मीडिया यूजर ने टिकटॉक पर पोस्ट किया था, जिसके बाद इसे @hopkinsBRFC21 नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है.

Viral Video: नन्ही सी तितली के साथ खेलते Puppy का मनमोहक वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख बन जाएगा आपका दिन
तितली के साथ खेलता नन्हा डॉग (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: इंटरनेट पर डॉग (Dog) के कई मनमोहक और दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. जो लोगों को हंसाने-गुदगुदाने में मदद करते हैं. इस बीच इंटरनेट पर एक नन्हे पपी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीनन आपका दिन बन जाएगा. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक नन्हा डॉग (Little Puppy) तितली (Butterfly) के साथ खेलता दिख रहा है. इस क्यूट वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे कि यह इंटरनेट पर वायरल हो रही सबसे प्यारी चीजों में से एक है. इस वीडियो को सबसे पहले एक सोशल मीडिया यूजर ने टिकटॉक पर पोस्ट किया था, जिसके बाद इसे @hopkinsBRFC21 नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है.

इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- बस एक छोटा सा पिल्ला तितली के साथ खेल रहा है. 23 सितंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 4.4K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 121 लोगों ने रीट्वीट और 575 लोगों ने लाइक किया है. इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक ने लिखा है- मैं तर्क दूंगा कि तितली वहां पपी के साथ खेल रही है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है-मेरा भी यही विचार है. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भूंकप आने से पहले बिल्ली को हुआ इसका अभास, Viral Video में देखें कैसे किया अपने मालिक को सतर्क

देखें वीडियो-

करीब 35 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा पप्पी फर्श पर लेटा हुआ और उसके पास उड़ते हुए एक तितली पहुंचती है. तितली नन्हे डॉगी के साथ खेलना शुरू करती है और कुत्ता भी उसके साथ खेलने लगता है. डॉग कभी इस तरफ तो तभी उस तरफ पलटते हुए तितली को पकड़ने को कोशिश करता है, लेकिन तितली कहां उसके हाथ आने वाली है. दोनों का यह मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2021 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).