वायरल

शख्स की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए मोहल्ले के सारे कुत्ते, उन्हें बुलाने की टेक्नीक देख हंस पड़ेंगे आप (Watch Viral Video)

इन दिनों एक खास वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक शख्स कुत्तों को बुलाने के लिए खास किस्म की आवाज निकलता है और उसके आवाज देते ही मोहल्ले के सारे कुत्ते देखते ही देखते उसके पास इकट्ठा हो जाते हैं.

शख्स की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए मोहल्ले के सारे कुत्ते, उन्हें बुलाने की टेक्नीक देख हंस पड़ेंगे आप (Watch Viral Video)
शख्स ने निकाली कुत्तों जैसी आवाज (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: कई लोग अपने घरों में कुत्ते पालते (Pet Dogs) हैं और उन्हें बुलाने के लिए उनका कोई नाम रखते हैं. लोगों के साथ रहने वाले पालतू कुत्ते मालिक के आवाज लगाते ही उनके पास पहुंच जाते हैं. इसमें कोई दो राय नहीं है कि कुत्तों और इंसानों के बीच हमेशा से ही खास कनेक्शन रहा है. जहां पालतू कुत्ते अपने मालिक के प्रति पूरी वफादारी दिखाते हैं तो वहीं उन्हें पालने वाले लोग भी कुत्तों (Dogs) को अपने परिवार के सदस्य की तरह रखते हैं, लेकिन इन दिनों एक खास वीडियो (Viral Video) चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक शख्स कुत्तों को बुलाने के लिए खास किस्म की आवाज निकलता है और उसके आवाज देते ही मोहल्ले के सारे कुत्ते देखते ही देखते उसके पास इकट्ठा हो जाते हैं. शख्स की इस टेक्नीक को देखकर आप भी हंस पड़ेंगे.

इस वीडियो को himanshurajoriyaa नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे दो लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- कितनी कलाओ से पारंगत हो आज बता दो भाई, जबकि एक अन्य ने लिखा है- भाई पिछले जन्म मे जरूर कुत्ता ही होगा. यह भी पढ़ें: Viral Video: स्नैक्स खाते हुए मजे से टैबलेट पर कार्टून देखने लगा कुत्ता, मनमोहक वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक पर बैठा हुआ है और वो कुत्तों जैसी आवाज निकालने लगता है. उसकी आवाज सुनकर देखते ही देखते कुछ देर में आसपास के सारे कुत्ते उसके पास इकट्ठा हो जाते हैं. कुत्तों को अपने पास देखकर कुत्तों जैसी आवाज निकालने वाला शख्स अपनी इस टेक्नीक के कामयाब होने पर खुश हो जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2024 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).