कुत्ते की मौत के बाद उसके साथियों ने किया अंतिम संस्कार, भावुक होकर कुछ इस तरह से दी विदाई (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर कुत्तों का एक बहुत ही भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे. वीडियो में एक कुत्ते की मौत पर उसके साथी उसका अंतिम संस्कार करते हैं और बहुत भावुत अंदाज में उसे आखिरी विदाई देते हैं.
Viral Video: इंसानों की तरह कई जानवरों (Animals) में भी दया, करुणा और समझदारी देखने को मिलती है. जानवरों की समझदारी का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. कुत्तों की बात करें तो उन्हें हमेशा से ही समझदार और वफादार जानवर माना जाता है, जो अपने मालिक के लिए अपनी जान की बाजी तक लगाने को तैयार हो जाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर कुत्तों (Dogs) का एक बहुत ही भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे. वीडियो में एक कुत्ते की मौत (Death Of Dog) पर उसके साथी उसका अंतिम संस्कार करते हैं और बहुत भावुत अंदाज में उसे आखिरी विदाई देते हैं.
इस वीडियो को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- क्या ये जानवर हैं? शेयर किए जाने के बाद से अब तक 155.1k व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 11.6k लोगों ने लाइक और 1,938 रीट्वीट मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- कुत्तों को हमेशा पांव से मिट्टी फेंकते देखा है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- इससे अच्छी अंतिम विदाई और क्या हो सकती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: कुत्ते को परेशान करना शख्स को पड़ा भारी, लात मारने की कोशिश करते समय खुद ही जमीन पर गिरा धड़ाम
देखें वीडियो-
क्या ये ‘जानवर’ हैं ? pic.twitter.com/4VIxUKyNYI
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) February 28, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मृत कुत्ते को शव को उसके अन्य साथी मिलकर जमीन में दफनाते हैं. कुत्ते का शव एक गड्ढे में पड़ा हुआ है और उसके बाकी के साथ चारों तरफ से उसके शव पर मिट्टी डालकर उसे दफनाने की कोशिश कर रहे हैं. सभी साथी कुत्ते भावुक होकर उसे अंतिम विदाई दे रहे हैं. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी भावुक हो रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2022 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

