वायरल

खेतों से सब्जी तोड़ने के बाद उसे बेचने के लिए ऑडी से मंडी पहुंचा शख्स, Viral Video देख हैरान हुए लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने खेतों से सब्जियां तोड़ने के बाद उन्हें अपनी महंगी ऑडी कार से सब्जी मंडी लेकर पहुंचता है और फिर सब्जियों को बेचने लगता है.

खेतों से सब्जी तोड़ने के बाद उसे बेचने के लिए ऑडी से मंडी पहुंचा शख्स, Viral Video देख हैरान हुए लोग
ऑडी से सब्जी बेचने मंडी पहुंचा शख्स (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: वैसे तो लोग अक्सर सब्जियां (Vegetables) खरीदने के लिए सब्जी मंडी (Vegetabes Market) जाते हैं और सब्जी बेचने वाले भी सब्जियों को किसी छोटी गाड़ी या ट्रैक्टर से लेकर बाजार में जाते हैं, लेकिन क्या आपने किसी को महंगी गाड़ी से सब्जी लाकर मंडी में बेचते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने खेतों से सब्जियां तोड़ने के बाद उन्हें अपनी महंगी ऑडी कार (Audi Car) से लेकर मंडी पहुंचता है और फिर सब्जियों को बेचने लगता है. सब्जियां बेचने के बाद वो शख्स फिर से अपनी दुकान समेटकर ऑडी ए4 कार से घर के लिए निकलता है.

इस वीडियो को variety_farmer नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे न सिर्फ लोग बार-बार देख रहे हैं, बल्कि अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा है कि उसे पता चला कि सब्जियां बेचने के लिए पहले ऑडी कार खरीदनी होगी, जबकि एक ने कमेंट कर लिखा है- ये किसान बहुत अमीर है. यह भी पढ़ें: चोरी करने में नाकाम हुआ तो चोर ने दुकानदार के सिर में लगा दी आग, देखें रोंगटे खड़े करने वाला Viral Video

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स खेतों से सब्जियां तोड़ने के बाद उसे अपनी सफेद रंग की ऑडी कार में रखता है, फिर मंडी पहुंचने के बाद वो अपनी लुंगी उतार देता है, ताकि वो आम सब्जी विक्रेता की तरह नजर आए. ऑडी से उतरने के बाद शख्स हाफ पैंट और टीशर्ट पहने हुए एक प्लास्टिक की पन्नी जमीन पर बिछाकर उस पर सब्जियां रखता है, फिर ग्राहकों को सब्जियां बेचने लगता है. सब्जियां बेचने के बाद वो फिर से अपनी लुंगी पहन लेता है और ऑडी से घर के लिए निकल जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2023 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).