Viral Video: एक्वेरियम के सामने डॉल्फिन के साथ खेलते हुए डॉग का क्यूट वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखें
सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर एक नन्हे डॉगी और डॉल्फिन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि नन्हा डॉगी एक्वेरियम में तैर रही डॉल्फिन से दोस्ती करने की कोशिश कर रहा है. इस क्लिप को शुरू में रेडिट पर कैप्शन 'awww' के साथ शेयर किया गया था, जहां से यह इंटरनेट पर वायरल हो गया.
- Read in
- English
Viral Video: कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के इस दौर में सोशल मीडिया पर जानवरों (Animals) के कई मनमोहक वीडियो समय-समय पर वायरल होते रहते हैं, जो लोगों के चेहरे में मुस्कान लाने में मदद करते हैं. साल 2021 यानी नए साल (New Year 2021) के पहले सोमवार की शुरुआत इंटरनेट पर छाए एक मनमोहक वीडियो के साथ हुई. दरअसल, सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर एक नन्हे डॉगी और डॉल्फिन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि नन्हा डॉगी (Cute Doggy) एक्वेरियम (Aquarium) में तैर रही डॉल्फिन (Dolphin) से दोस्ती करने की कोशिश कर रहा है. इस क्लिप को शुरू में रेडिट (Reddit) पर कैप्शन 'awww' के साथ शेयर किया गया था, जहां से यह इंटरनेट पर वायरल हो गया.
वीडियो को लेकर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किया है कि डॉगी केवल डॉल्फिन के साथ दोस्ती करने की कोशिश कर रहा था. जैसे कि वो हमेशा दोस्त बनाने को लेकर उत्साहित रहते हैं, फिर चाहे वो इंसान हों, जानवर हों या कोई पक्षी ही क्यों न हो? वीडियो को एक एक्वेरियम में शूट किया गया था. क्लिप में नन्हे डॉग को एक्वेरियम में तैर रही डॉल्फिन के साथ-साथ चलते हुए देखा जा सकता है. दोनों प्राणी एक छोर से दूसरे छोर तक दौड़ते हैं और यह गेम खेलते हुए दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है- नया दोस्त बनाने जैसा कुछ नहीं. यह भी पढ़ें: Blind Puppy को सीढ़ियों से नीचे उतरने में मदद करते हुए डॉग का वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Pupper playing dolphin tag
😆😄😁😍 pic.twitter.com/RoqDTHUcbI
— TheRealDWoo 🚣♀️🏡 (@TheRealDWoo) January 3, 2021
गौरतलब है कि शनिवार को शेयर किए जाने के बाद वीडियो को 63,800 अपवोट्स मिल चुके हैं, जबकि ट्विटर पर शेयर किए जाने के महज कुछ ही घंटों में इसे अब तक 1.3k से भी अधिक बार देखा जा चुका है. इस वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है कि यह एक अप्रत्याशित दोस्ती है. एक रेडिट यूजर ने लिखा- मुझे पसंद है जब जानवर दोस्त होते हैं, तो यह अनमोल होता है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2021 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

