वायरल

Viral Video: नन्हें शावकों के साथ जंगल के बीच सड़क पार करती मां तेंदुए का वीडियो वायरल, जिसे देख आपके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

इंटरनेट पर मां तेंदुआ और उसके दो नन्हे शावकों का प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो इतना मनमोहक है कि इसे देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. वीडियो में एक मां तेंदुआ अपने दो नन्हे बच्चों के साथ जंगल में सड़क पार करती दिख रही है. इस वीडियो को IAS अधिकारी डॉ. एमवी राव ने ट्विटर पर शेयर किया है.

Viral Video: नन्हें शावकों के साथ जंगल के बीच सड़क पार करती मां तेंदुए का वीडियो वायरल, जिसे देख आपके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
तेंदुए का वीडियो (Photo Credits: Twitter)

Leopardess Crossing Road With Her Cubs Viral Video: अगर आपको वन्यजीवों (Wild Life) के वीडियो पसंद आते हैं या फिर आपको वन्यजीवों से बेहद लगाव है तो आपको तेंदुए (Leopard) का यह नया वीडियो यकीनन पसंद आएगा. दरअसल, इंटरनेट पर मां तेंदुआ (Mother Leopard) और उसके दो नन्हे शावकों (Cubs) का प्यारा सा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. यह वीडियो इतना मनमोहक है कि इसे देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी. वीडियो में एक मां तेंदुआ अपने दो नन्हे बच्चों के साथ जंगल में सड़क पार करती दिख रही है. इस वीडियो को IAS अधिकारी डॉ. एमवी राव ने ट्विटर पर शेयर किया है. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- मूल मालिकों को उनके रास्ते जानें दें.

हालांकि इस वीडियो को 29 नवंबर को शेयर किया गया था, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. खासकर नन्हे शावकों को देखकर यूजर्स को उन पर बेहद प्यार आ रहा है. बताया जाता है कि वाहन पर सवार कुछ पर्यटक जंगल से गुजर रहे थे, तभी वहां एक मादा तेंदुआ अपने दो नन्हे बच्चों के साथ सड़क पार करने लगती है. इस नजारे को वहां मौजूद पर्यटक अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं. यह भी पढ़ें: Leopard Attack on Dog: कुत्ते का शिकार करने के लिए तेंदुए ने लगाई ऊंची छलांग, देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वीडियों में एक मां तेंदुआ अपने दो नन्हे शावकों के साथ जंगल के बीच सड़क पार करती नजर आ रही है, जहां वह सड़क पार कर रही है वहीं पर पर्यटकों की गाड़ी भी नजर आ रही है. सड़क पार करते समय नन्हे शावक बीच में रूक जाते हैं, फिर मां तेंदुआ उन्हे साथ ले जाने की कोशिश करती है, तब एक बच्चा अपनी मां के साथ सड़क के किनारे चला जाता है, जबकि एक वहीं रूक जाता है, फिर उसे लेने के लिए मां तेंदुआ फिर पीछे आती है और उसे अपने साथ ले जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2020 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).