वायरल

प्राइवेट पार्ट को सेक्सी बनाने के जुनून में महिला ने किया यह काम, जान गंवाकर चुकानी पड़ी इसकी कीमत

ब्रिटेन में अपने प्राइवेट पार्ट को सेक्सी लुक देने के जुनून में महिला की मौत हो गई. बताया जाता है कि लीह कैंब्रिज नाम की एक महिला ने अपने प्राइवेट पार्ट को खूबसूरत बनाने के लिए बीबीएल यानी 'ब्राजीलियन बट लिफ्ट' नाम की एक सर्जरी कराई थी, लेकिन सर्जरी के बाद ही उसकी मौत हो गई.

प्राइवेट पार्ट को सेक्सी बनाने के जुनून में महिला ने किया यह काम, जान गंवाकर चुकानी पड़ी इसकी कीमत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credits: Facebook)

सुंदर दिखना भला किसे पसंद नहीं है. हर कोई यही सोचता है कि वो सबसे सुंदर दिखे और लोग बस उसकी सुंदरता को निहारते रहें. यही वजह है कि बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर हॉलीवुड (Hollywood) तक अभिनेत्रियों के बीच सबसे सुंदर (Beautiful) दिखने की होड़ सी मची हुई है. इसके लिए वो प्लास्टिक सर्जरी (Plastic Surgery) और खतरनाक ट्रीटमेंट (Medical Treatment) लेने से भी नहीं कतराती हैं. चेहरे और होंठों को सुंदर बनाने के लिए तमाम अभिनेत्रियों ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा भी लिया है, लेकिन क्या कोई अपने प्राइवेट पार्ट को सुंदर बनाने के लिए इस कदर आमादा हो सकता है कि इसके लिए वो अपनी जान तक कुर्बान करने को तैयार हो जाए.

एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है ब्रिटेन (Britain) से, जहां अपने प्राइवेट पार्ट (Private Part) को सेक्सी लुक (Sexy Look) देने के जुनून में महिला की मौत हो गई. बताया जाता है कि लीह कैंब्रिज नाम की एक महिला ने अपने प्राइवेट पार्ट को खूबसूरत बनाने के लिए बीबीएल यानी 'ब्राजीलियन बट लिफ्ट' नाम की एक सर्जरी कराई थी, लेकिन सर्जरी के बाद ही उसकी मौत हो गई.

बता दें कि इस सर्जरी की मदद महिलाएं अपने बट यानी कूल्हे के आकार को बढ़ाने और उसे आकर्षक बनाने के लिए लेती हैं. इस सर्जरी के दौरान महिलाओं के कूल्हे पर अतिरिक्त चर्बी चढ़ाई जाती है, जिससे उनके कूल्हे पहले से ज्यादा बड़े और आकर्षक लगने लगते हैं. यह भी पढ़ें: आपकी पत्नी के प्राइवेट पार्ट के लिए अनहेल्दी हैं खाने-पीने की ये चीजें, इनका सेवन करने से उन्हें बचाएं

दरअसल, इंग्लैंड के ली़ड्स शहर में रहने वाली लीह कैंब्रीज नाम की यह महिला अपने पेट की बढ़ती हुई चर्बी से बेहद परेशान हो गई थी और वो उसे कम करके अपने कूल्हे को आकर्षक बनाना चाहती थी. हालांकि ब्रिटेन में सर्जरी कराने के लिए उसे ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते, इसलिए उसने अपनी सर्जरी के लिए तुर्की को चुना.

बताया जाता है कि वहां सर्जरी के दौरान लीह बेहोशी की हालत में थी, तभी उसके खून में चर्बी जम गई और दिमाग तक ऑक्सीजन की सप्लाई रुक गई, जिससे उसे लगातार तीन हार्ट अटैक आए और उसकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें: महिला प्राईवेट पार्ट में छिपाकर ले जा रही थी लाखों का सामान, ऐसे खुली पोल

गौरतलब है कि तीन बच्चों की मां होने के बावजूद लीह पर खूबसूरत दिखने की ऐसी खुमारी चढ़ी कि उसने अपनी जिंदगी तक दांव पर लगा दी और अपने प्राइवेट पार्ट को खूबसूरत बनाने के जुनून ने उसकी जान ले ली.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2019 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).