वायरल

महिला प्राईवेट पार्ट में छिपाकर ले जा रही थी लाखों का सामान, ऐसे खुली पोल

चोरी करने के लिए चोर नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं. अमेरिका के फ्लॉरिडा शहर में ऐसी ही एक चोरी की घटना सामने आई है. जहां एक महिला चोर ने लक्जरी घड़ियां चुराने के लिए नया तरीका अपनाया.

महिला प्राईवेट पार्ट में छिपाकर ले जा रही थी लाखों का सामान, ऐसे खुली पोल
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

चोरी करने के लिए चोर नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं. अमेरिका के फ्लॉरिडा (Florida) शहर में ऐसी ही एक चोरी की घटना सामने आई है. जहां एक महिला चोर ने लक्जरी घड़ियां चुराने के लिए नया तरीका अपनाया. महिला ने चुराई हुई 76 लाख से अधिक की कीमत वाली चार रोलेक्स (Rolex) घडियां अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर रखा. हालांकि महिला पकड़ाई गई और वह अभी पुलिस की गिरफ्त में है.

जानकारी के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी फ्लोरिडा में अटलांटिक तट पर स्थित मियामी (Miami) शहर में 29 वर्षीय डेलजुरिया ब्रुकेंस (Delajurea Brookens) ने एक होटल से पांच रोलेक्स घडियां चुराई. इसमें से चार घडियां उसने अपने प्राईवेट पार्ट में छिपा लिया. दरअसल ब्रुकेंस अपने एक मित्र के साथ होटल आई थी और मौका पाकर उसकी पांच रोलेक्स घडियां लेकर रफूचक्कर हो गई. बताया जा रहा है ब्रुकेंस और उसके मित्र की एक-दूसरे से पहचान 15 जनवरी को एक नाइट क्लब में हुई थी.

यह भी पढ़े- एक्सटेंडेड प्लेजर कंडोम के इस्तेमाल से व्यक्ति के प्राईवेट पार्ट में हुआ गैंगरीन

वारदात की सूचना पाकर मौके पर मियामी स्प्रिंग्स पुलिस पहुंची. भागने का प्रयास कर रही ब्रुकेंस को गिरफ्तार किया गया. लेकिन सर्च के दौरान पुलिस को उसके पास से महज 1 घड़ी ही बरामद हुई. इसलिए आगे की जांच के लिए ब्रुकेंस को जेल भेज दिया गया. जहां पर ब्रुकेंस की पोल खुली.

ऐसा ही एक मामला साल 2014 में अमेरिका में भी हुआ था. जहां एक 25 साल की डांसर ने एक व्यक्ति से मसाज के बहाने उसकी रोलेक्स की घड़ी चुराई. 66 साल के व्यक्ति को डांसर ने मसाज देने के बहाने रोलेक्स घड़ी उतारने के लिए कहा.और मौका पाकर घड़ी लेकर फरार हो गई. जब वो पुलिस के हत्‍थे चढ़ी तो उसने कुबूला कि घड़ी को चुराकर उसने उसे अपने प्राइवेट पार्ट में छुपा लिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2019 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).