Bengaluru Man Rides Unicycle Through Traffic: बेंगलुरु की सड़कों पर दिखा अजीब नजारा! ट्रैफिक के बीच एक पहिए वाली साइकिल चलाता दिखा शख्स, वायरल वीडियो पर मिले मजेदार रिएक्शन
बेंगलुरु की सड़कों पर अजीबोगरीब नजारे देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन इस बार Outer Ring Road (ORR) पर एक शख्स ने सबको चौंका दिया.
Bengaluru Man Rides Unicycle Through Traffic: बेंगलुरु की सड़कों पर अजीबोगरीब नजारे देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन इस बार Outer Ring Road (ORR) पर एक शख्स ने सबको चौंका दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक व्यक्ति बिना किसी झिझक के ट्रैफिक के बीच यूनिसाइकिल चलाते हुए नजर आ रहा है. हेलमेट और बैग पहने यह सवार एक पहिए वाली साइकिल पर इतना बैलेंस बनाए हुए है कि कारों और बसों के बीच से आराम से निकलता जा रहा है.
बता दें, बेंगलुरु का ORR अपनी भारी ट्रैफिक और जाम के लिए मशहूर है, जहां रोजाना अजीबो-गरीब घटनाएं देखने को मिलती हैं.
ये भी पढें: VIDEO: बेंगलुरु की सड़कों पर ‘हॉलीवुड स्टंट’: बाइक पर कपल की शर्मनाक हरकत, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
बेंगलुरु ट्रैफिक में यूनिसाइकिल सवार
Bengaluru man rides single-wheeled bicycle, video goes viral#Bengaluru #bengaluru #unicycle #unicycling #unicycles #traffic #benglurutraffic pic.twitter.com/HBISp9fJwt
— Dynamite News (@DynamiteNews_) March 1, 2025
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया
इस वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, 'क्या यह बेंगलुरु के भविष्य की यात्रा है या फिर सिर्फ एक खतरनाक स्टंट? दूसरे ने कहा, 'भाई आप बेंगलुरु में हो ना कि अमेरिका और यूरोप में, देखना कहीं गड्ढा ना आ जाए. एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'ये इंडिया 2025 में जी रहा है, जबकि चीन 2050 में पहुंच चुका है.
क्या यूनिसाइकिल से सफर करना सही?
यूनिसाइकिल पर ट्रैफिक के बीच से गुजरना भले ही देखने में रोमांचक लगे, लेकिन यह बेहद खतरनाक भी है. ORR जैसी व्यस्त सड़क पर इस तरह से सवारी करना न सिर्फ खुद के लिए बल्कि अन्य वाहन चालकों के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

