Hospital Viral Video: बेड पर लेटे मरीज को स्टाफ के एक व्यक्ति ने मारी कोहनी, पर्दा लगाकर उठाया हाथ, करतूत हुई सीसीटीवी में कैद
सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते है जो इंसानियत को शर्मसार करनेवाले होते है. जिसको देखने के बाद लोगों का गुस्सा फुट पड़ता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें हॉस्पिटल में एडमिट एक मरीज के साथ हॉस्पिटल के स्टाफ का एक व्यक्ति मारपीट करते हुए नजर आ रहा है.
Hospital Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो वायरल होते है जो इंसानियत को शर्मसार करनेवाले होते है. जिसको देखने के बाद लोगों का गुस्सा फुट पड़ता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें हॉस्पिटल में एडमिट एक मरीज के साथ हॉस्पिटल के स्टाफ का एक व्यक्ति मारपीट करते हुए नजर आ रहा है.
डॉक्टर को भगवान और हॉस्पिटल को मंदिर का दर्जा हमारे देश में दिया जाता है. लेकिन कई बार इस पेशे पर ही सवाल उठते है. इस वीडियो में आप देख सकते है की एक व्यक्ति बेड पर लेटे हुए मरीज के पास आता है और पर्दा लगा देता है और उसके बाद मरीज को जोर से हाथों की कोहनी से मारता है. इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है. ये किस जगह का वीडियो है, इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है. ये भी पढ़े :Viral Video: पश्चिम बंगाल के व्यस्त सड़क पर शख्स ने लड़की को दिखाए प्राइवेट पार्ट और किया हस्तमैथुन, बसीरहाट के घिनौनी घटना का वीडियो वायरल
देखें वीडियो :
लोग डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिए है
परंतु यहाँ डॉक्टर- शैतान का रूप में है देखिए 😳😳 pic.twitter.com/y8BrEj386x
— Prof. Sudhanshu Trivedi (@Sudanshutrivedi) June 24, 2024
20 सेकेंड के इस वीडियो को @Sudanshutrivedi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो पर कई लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स यह भी कह रहे है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कुछ कदम उठाए जाने चाहिए. कई यूजर्स कह रहे है की ,' ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए, कुछ यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद मारनेवाले व्यक्ति को जल्लाद कहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2024 09:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

