सामने से आ रही थी तेज रफ्तार ट्रेन, फिर भी महिला ने अपना सामान लेने के लिए किया ट्रैक पार, देखें जानलेवा स्टंट का Viral Video
वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला किसी रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन से उतरती नजर आ रही है. वहीं सामने से एक तेज रफ्तार ट्रेन आती है, बावजूद इसके महिला अपना सामान लेने के लिए रेलवे ट्रैक को पार करती है. इस दौरान उसका लगभग मौत से सामना हो जाता है, लेकिन वो बाल-बाल बच जाती है.
- Read in
- हिंदी
Viral Video: रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवे ट्रैक (Railway Track) पार न करने की बार-बार अपील किए जाने के बावजूद लोग इस चेतावनी को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे में कई बार लोग अपनी लापरवाही के चलते रेल हादसे (Rail Accident) के शिकार हो जाते हैं. रेलवे ट्रैक पार करने का एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन को देखने के बावजूद महिला अपना सामान लेने के लिए रेलवे ट्रैक पार करती है. इस दौरान महिला दौड़ लगाकर उस तरफ पहुंचती है और ट्रेन एक सेकेंड में उसके करीब से होकर गुजरती है. मौत महिला को करीब से छूकर गुजर जाती है और महिला की जान बाल-बाल बच जाती है.
दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन बीच में ही कहीं रुक जाती है, जिसके चलते कई यात्री वहीं पर उतरते और अपना सामान ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में जिस तरह से यात्री बीच में रेलवे ट्रैक पर उतरकर, अपना सामान ले जाते दिखाई दे रहे हैं, वो किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता था. महिला के इस जानलेवा स्टंट का वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है.
देखें वीडियो-
ज़िंदगी आपकी है. फ़ैसला आपका है. pic.twitter.com/eMrl65FiCj
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) July 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

