वायरल

पानी में छलांग लगाकर स्टंट कर रहा था शख्स, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि गिरा सीधे मुंह के बल (Watch Viral Video)

कई बार स्टंट के चक्कर में लोगों का संतुलन बिगड़ जाता है और उन्हें गंभीर चोट भी लग जाती है. इसी कड़ी में स्टंट करते एक शख्स का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो पानी में कूदकर स्टंट करने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ ऐसा होता है कि वो सीधे मुंह के बल गिर पड़ता है.

पानी में छलांग लगाकर स्टंट कर रहा था शख्स, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि गिरा सीधे मुंह के बल (Watch Viral Video)
स्टंट करते समय मुंह के बल गिरा शख्स (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: आज के अधिकांश युवा औरों से अलग कर गुजरने की चाहते में अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करने से बाज नहीं आते हैं. हालांकि स्टंट (Stunt) करना हर किसी के बस की बात नहीं है, क्योंकि कई बार स्टंट इतना गलत हो जाता है कि उसका भारी खामियाजा तक भुगतना पड़ जाता है. किसी भी स्टंट को करने के लिए बार-बार प्रैक्टिस करने की जरूरत होती है, लेकिन कई लोग बिना प्रैक्टिस के ही स्टंट करने में जुट जाते हैं. भले ही एक-दो बार कोई स्टंट करने में सफल हो जाए, लेकिन ऐसा हर बार हो यह जरूरी नहीं है. कई बार स्टंट के चक्कर में लोगों का संतुलन बिगड़ जाता है और उन्हें गंभीर चोट भी लग जाती है. इसी कड़ी में स्टंट करते एक शख्स का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Vide) हो रहा है, जो पानी में कूदकर स्टंट करने की कोशिश करता है, लेकिन कुछ ऐसा होता है कि वो सीधे मुंह के बल गिर पड़ता है.

इस वीडियो को surendra_suru नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं. शेयर किए जाने के बाद से खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1,773,183 लाइक्स मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- लग गए भाई के… उधर दूसरे यूजर ने लिखा है- बहुत कस के लगी होगी… यह भी पढ़ें: स्कूटी पर सवार होकर स्टंट कर रही थी महिला, संतुलन बिगड़ते ही जमीन पर गिरी धड़ाम, Viral Video देख नहीं रूकेगी आपकी हंसी

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि असल में युवक पानी में जो छलांग लगाता है वो परफेक्ट नहीं होती है, लिहाजा उसका स्टंट बिगड़ जाता है और वो पानी में मुंह के बल गिर पड़ता है. आप देख सकते हैं कि युवक दूर से दौड़ लगाता हुआ आता है और ऊपर हवा में छलांग लगाकर पानी में कूद जाता है, लेकिन वो इस बात से शायद बेखबर होता है कि जिस पानी में वो छलांग लगा रहा है उसमें गहराई कम है, लिहाजा छलांग लगाने के बाद वो पानी में सीधे सिर के बल जा गिरता है. इस स्टंट के चक्कर में उसे चोट लग जाती है, तब उसे अपनी गलती का एहसास होता है. यह वीडियो वाकई हैरान करने वाला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2021 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).