Bengaluru Shocker: बेंगलुरु के BTM लेआउट में लड़की के साथ छेड़छाड़, VIDEO शेयर कर बताई आपबीती
बेंगलुरु के BTM लेआउट में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना घटी है. पीड़ित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके अपना दुख बयां किया है.
Bengaluru Shocker: बेंगलुरु के BTM लेआउट में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना घटी है. पीड़ित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके अपना दुख बयां किया है. महिला ने बताया कि वह अपने काम से वापस आकर ब्लॉगिंग कर रही थी और सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी. इस दौरान एक लड़का साइकल से आया और महिला को छेड़ते हुए वहां से भाग गया. महिला ने बताया कि यह घटना इतनी तेज़ी से घटी कि उसे कुछ भी समझने का मौका ही नहीं मिला.
महिला ने वीडियो में इस घटना से होने वाली मानसिक पीड़ा का भी उल्लेख किया और कहा कि यह घटना उसे असुरक्षित और परेशान महसूस करवा गई. इस घटना को लेकर महिला ने सवाल उठाया कि क्या बेंगलुरु की सड़कों पर महिलाएं बिना किसी डर के चल सकती हैं?
बेंगलुरु के BTM लेआउट में लड़की के साथ छेड़छाड़
Part-2
Another Video From her from the same incident pic.twitter.com/nTStwBiGHc
— Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) November 6, 2024
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की. सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला के प्रति सहानुभूति जताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. हालांकि, महिला ने पुलिस के पास कोई आधिकारिक शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है. इसके अलावा वीडियो को भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2024 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

