वायरल

Fish With Human Teeth: नॉर्थ कैरोलीना में मिली इंसानी दांतों वाली मछली, वायरल फोटो देख उड़े लोगों के होश

सोशल मीडिया पर इंसानी दांतों वाली एक विचित्र मछली की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना में इंसानों दांतों वाली यह मछली पाई गई है. इस मछली की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Fish With Human Teeth: नॉर्थ कैरोलीना में मिली इंसानी दांतों वाली मछली, वायरल फोटो देख उड़े लोगों के होश
इंसानी दांतों वाली मछली (Photo Credits: Facebook)

Fish With Human Teeth: रहस्यों से भरी इस दुनिया में अक्सर किसी न किसी अजीबो-गरीब चीज की झलक देखने को मिल ही जाती है. बात करें समुद्री जीवन की तो सोशल मीडिया पर रहस्यमयी और अजीबो-गरीब समुद्री जीवों के वीडियो देखने को मिल जाते हैं, लेकिन यहां सवाल है कि क्या आपने कभी कोई ऐसी मछली देखी है, जिसके दांत इंसानों की तरह दिखते हैं? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर इंसानी दांतों वाली एक विचित्र मछली (Fish With Human-Like Teeth) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) के नॉर्थ कैरोलीना (North Carolina) में इंसानों दांतों वाली यह मछली पाई गई है.

मछली की इस तस्वीर को इस हफ्ते फेसबुक पर जेनेट्स पियर द्वारा शेयर किया गया था, जो तेजी से वायरल हो गई. इसकी पहचान भेड़ की खाल वाली मछली (sheepshead fish) के रूप में की गई थी, जिसमें शिकार को कुचलने के लिए दाढ़ी की कई पंक्तियां होती हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि मछली का नाम भेड़ के मुंह जैसा दिखने के कारण रखा गया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: क्या इंसान जैसी शक्ल वाली मछली आपने कभी देखी है? सोशल मीडिया वायरल हो रही फिश को देख आपके उड़ जाएंगे होश

देखें तस्वीर-

कथित तौर पर घाट पर नियमित रूप से नाथन मार्टिन द्वारा मछली को रील किया गया था. मार्टिन ने कहा कि उनकी नजर इंसानी दांतों वाली मछली पर पड़ी, जिसका मुंह बिल्कुल भेड़ की तरह दिखता है. इस पोस्ट को #bigteethbigtimes के साथ लिखा है- जिसने काफी हलचल मचाई. इस फोटो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट किया है- क्या यह वह जगह है जहां से डेन्चर आते हैं, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- उस मछली के दांत मुझसे बेहतर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2021 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).